Video - अखिलेश ने क्यों कहा, आरक्षण की चिंता करने वाले भाजपाई सत्ता छोड़ें

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव PDA के मुद्दे पर हमेशा सतर्क रहते हैं। सन 2024 के लोकसभा चुनाव में सत्ताधारी दल को भारी नुकसान पहुंचा कर उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा 37 लोकसभा सीट जीतने वाले पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बुधवार को ऐसे ही एक मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी पर जोरदार हमला बोला।

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बुधवार को मीडिया से कहा कि दलित-पिछड़े वर्ग के तमाम नेता-नेत्रियां जो भाजपा गठबंधन में साझेदार हैं, वे आरक्षण खत्म होने को लेकर बयानबाजी कर रहे या रही हैं। वे भाजपा सत्ता का साथ क्यों नहीं छोड़ देते? इस बाबत समाजवादी पार्टी के X हैंडल पर ट्वीट भी किया गया। 

अखिलेश ने कहा, 'आरक्षण की चिंता भी है और भाजपा का साथ भी देना है? ऐसा कैसे चलेगा?' सत्ता की मलाई खाने वाले भाजपा गठबंधन के गुलाम संगी साथियों से PDA की जनता अब भरोसा खो चुकी है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

चंद्र ग्रहण रविवार 07 सितम्बर को, जानिए किन राशियों पर पड़ेगा प्रभाव और क्या करें उपाय

लखनऊ: सर्राफा व्यापारी मुंह ढक कर आने वालों से नहीं करेंगे व्यापार

यूपी की राजधानी के दीदार करने हैं, तो 'लखनऊ दर्शन' हाजिर है