संदेश

जनवरी, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

Video - भाजपा MLA ने मंत्री को ललकारा, 'मोदी जी की योजना है, छोडूंगा नहीं'

चित्र
लखनऊ। महोबा में यूपी सरकार के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह से शुक्रवार को जल जीवन मिशन के काम के मुद्दे पर तीखी बहस करने वाले भारतीय जनता पार्टी के विधायक बृजभूषण राजपूत मंत्री को ललकारते हुए कह रहे हैं कि यह मोदी जी की योजना है। सही से काम नहीं करने वालों को छोडूंगा नहीं।  चरखारी विधानसभा सीट से विधायक बृजभूषण राजपूत ने कहा, 'मंत्री जी ने 20 दिन में सभी चीजों को सही करने का वादा सबके सामने किया है। इस समय सीमा के अंदर काम नहीं हुआ तो जनता के साथ मंत्री जी का घर भी घेरने से पीछे नहीं हटूंगा।' वहीं ,जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने शनिवार को झांसी का दौरा किया। इसके बाद उन्होंने अपने X हैंडल पर लिखा, 'जनपद झांसी के अंतर्गत ब्लॉक बड़ागांव एवं चिरगांव में स्थित बड़ागांव पंप नहर (क्षमता 75 क्यूसेक) पर चल रहे आधुनिकरण तथा जल वितरण प्रणाली के जीर्णोद्धार से संबंधित परियोजना कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया।'

Video - 'भुतहा गांवों' में घरों को रहने वालों का इंतजार

चित्र
  नई दिल्ली। रोजी-रोटी की तलाश में वर्षों पहले अपने गांव से शहरों और महानगरों में जाकर बस गई आबादी अपने पुरखों की जगह-जमीन को भूल चुकी है। गांव में ऐसे घरों पर ताले लटक रहे हैं या फिर वे खंडहर होते जा रहे हैं। उत्तराखंड में भी ऐसी ही स्थिति है। यहां यह स्थिति और जगहों के मुकाबले ज्यादा दिखती है, क्योंकि ऊंची-ऊंची पहाड़ियों और जंगल के बीच बसे इन गांवों में वर्षों से लोग अपने घरों में लौट कर नहीं आए हैं। ऐसे गांव में कुछ ही परिवार रहते मिलते हैं। बाकी घरों में ताला लटक रहा है।  यह तब है, जब ऐसे गांव तक आने-जाने के लिए पिछले वर्षों के मुकाबले सुविधा बहुत बढ़ गई हैं। आने-जाने के मार्ग बन गए हैं। कुछ जगहों पर आसपास तक वाहनों का आवागमन भी होता है। उत्तराखंड में वीरान पड़े ऐसे गांव को 'घोस्ट विलेज' यानी भुतहा गांव कहा जाता है। ऐसे गांव के मूल निवासियों को उनके घरों तक लाने के लिए भारतीय जनता पार्टी के सांसद अनिल बलूनी ने अनोखी पहल की है। सांसद बलूनी शुक्रवार को ऐसे ही कुछ गांव में पहुंचे। उनके साथ कभी इन गांव में रहने वाले परिवारों के कुछेक सदस्य भी थे। यहां के गांवों के बंद पड़े घरो...

Video - भाजपा विधायक ने मंत्री को जल जीवन मिशन और सड़कों के मुद्दे पर घेरा, समर्थकों से तीखी बहस

चित्र
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह शुक्रवार को दौरे पर थे। यहां भारतीय जनता पार्टी के विधायक बृजभूषण राजपूत ने मंत्री का काफिला रोक दिया। विधायक ने उनके इलाके में जल जीवन मिशन की पाइप लाइनों तथा सड़कों की खराब स्थिति का मुद्दा मंत्री के सामने रखा।  उन्होंने इन मुद्दों पर उनके इलाके में होने वाले सरकारी कामकाज पर नाराजगी जताई।  इस दौरान वहां माहौल गरम हो गया। अधिकारी और पुलिस, विधायक और उनके समर्थकों को ढकेलने लगे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मंत्री यह आश्वासन देने लगे कि यदि सड़क खुदी होगी तो मैं सस्पेंड कर दूंगा। फिर किसी तरह से विधायक और उनके समर्थकों को समझाते-बुझाते हुए मंत्री वहां से निकले।

एनसीपी (AP) गुट की कमान पार्टी के दिग्गज परिवार को देने के मूड में नहीं

चित्र
कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल और वरिष्ठ नेता छगन भुजबल आदि सुनेत्रा पवार को डिप्टी सीएम बनाने के पक्ष में महाराष्ट्र की मौजूदा राजनीति में कई समीकरण बनते-बिगड़ते दिख रहे हैं। कह सकते हैं आने वाले दिनों में राजनीति के नए रंग इस राज्य से देखने को मिल सकते हैं। दरअसल, राजनीति में कुछ भी असंभव नहीं है। यहां सारे समीकरणों को नफा और नुकसान को ध्यान में रखकर आकार दिया जाता है। बारामती विमान हादसे में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजीत पवार) के प्रमुख का निधन हो चुका है। पार्टी प्रमुख अजीत पवार महाराष्ट्र की महायुति सरकार में डिप्टी चीफ मिनिस्टर भी थे। उनके अब नहीं रहने पर इन दोनों पदों पर किसी को जिम्मेदारी दी जानी है। पर, किसे? क्या पत्नी सुनेत्रा पावर अपने पति की तरह पार्टी की कमान और डिप्टी सीएम का पद खुद ही संभालेंगी या फिर उनके बड़े बेटे पार्थ पवार और जय पवार के साथ स्वर्गीय अजीत पवार के परिवार की राजनीतिक विरासत आगे बढ़ेगी। अजीत पवार के निधन के बाद एनसीपी (AP) को लेकर चल रही चर्चाएं बहस-मुबाहिसों केंद्र में हैं। अजीत पवार के जाने से पार्टी में नेतृत्व के सवाल को लेकर पैदा हु...

UGC के नये नियम स्थगित, केंद्र व यूजीसी को नोटिस जारी, सुप्रीम कोर्ट अब 19 मार्च को करेगा सुनवाई

चित्र
नई दिल्ली। देश में उच्च शिक्षा की गुणवत्ता, समान अवसर और नियमन से जुड़ी शीर्ष संस्था विश्वविद्यालय अनुदान आयोग यानी UGC के उच्च शिक्षा संस्थानों में समता के संवर्द्धन हेतु विनियम 2026 को लेकर शीर्ष कोर्ट में गुरुवार को सुनवाई हुई। इस दौरान सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में इसके अधिसूचित नियमों को स्थगित कर मामले में अगली सुनवाई 19 मार्च को करने की बात कहते हुए केंद्र सरकार और UGC को नोटिस जारी कर दिया है।  ... तो समाज में विभाजन पैदा होगा देश के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जॉयमाल्या बागची की पीठ ने कहा कि अगर अदालत हस्तक्षेप नहीं करती है तो इसके खतरनाक परिणाम होंगे और इससे समाज में विभाजन पैदा होगा। इस मामले में याचिकाकर्ता की तरफ से रखी गई बातों को सुनने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया कि शैक्षणिक संस्थानों में जातिगत भेदभाव को रोकने के लिए UGC द्वारा हाल ही में अधिसूचित नियमों को स्थगित रखा जाए। UGC के नये नियमों को 'सामान्य श्रेणी' के छात्रों को शिकायत निवारण तंत्र के तहत शिकायत करने से बाहर रखने को आधार बनाकर शीर्ष कोर्ट से गुहार लगाई गई थी।  शीर्ष कोर्ट ने यह भी कहा कि ...

'यूजीसी बिल गैर संवैधानिक'

चित्र
  लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता कलराज मिश्रा ने यूजीसी बिल को लेकर बुधवार को अपनी बात रखी। उन्होंने इस पर चिंता जताते हुए इसे गैर संवैधानिक करार दिया।

अयोध्या : बहुचर्चित रेप केस के आरोपी सपा नेता मोईद खान बाइज्जत बरी

चित्र
नौकर राजू खान की डीएनए रिपोर्ट पॉजिटिव होने के कारण दोषी करार लखनऊ। करीब 19 महीने पहले अयोध्या के भदरसा थाना क्षेत्र के बहुचर्चित गैंगरेप केस मामले में आरोपी समाजवादी पार्टी के नेता मोईद खान को कोर्ट ने बाइज्जत बरी कर दिया है। पॉस्को प्रथम न्यायालय ने बुधवार को इस मामले में मोईद खान के नौकर राजू खान को दोषी पाया है। पॉस्को प्रथम न्यायालय कल यानी 29 जनवरी 2026 को राजू खान को सजा सुनाएगी। सन 2024 के इस बहुचर्चित मामले में उसी साल 29 जुलाई को थाना पूराकलंदर में गैंगरेप की FIR दर्ज की गई थी। तब इस मामले ने जबरदस्त राजनीतिक तूल पकड़ा था और फिर मोईद खान के शॉपिंग कांप्लेक्स और बेकरी आदि पर बुलडोजर कार्रवाई भी की गई थी।  सपा के फैजाबाद लोकसभा क्षेत्र के सांसद अवधेश प्रसाद के करीबी मोईद खान को लेकर खूब सियासी हंगामा हुआ था। पॉस्को प्रथम न्यायालय ने डीएनए टेस्ट तथा अन्य तथ्यों को देखते हुए मोईद खान को दोषी नहीं माना और उन्हें बाइज्जत रिहा करने का आदेश दिया है। मोईद खान और राजू खान का डीएनए टेस्ट कराया गया था। इसमें राजू खान की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जबकि मोईद खान की डीएनए रिपोर्ट नेगेटिव रह...

डिप्टी कमिश्नर पद से इस्तीफा देने की तदबीर नौकरी बचाने की चाल तो नहीं!

चित्र
लखनऊ। ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के बयानों से उपजे विवाद के बीच योगी के नाम पर अपनी सरकारी नौकरी से इस्तीफा देने की तदबीर करने वाले राज्य कर विभाग के अयोध्या में तैनात डिप्टी कमिश्नर प्रशांत कुमार सिंह विवादों में घिरे दिख रहे हैं। उनके एक बेहद विवादित मामले के सामने आने के बाद यह चर्चा उठ रही है कि अपनी नौकरी फंसी देखकर उन्होंने मौके का फायदा उठाने और सहानभूति हासिल करने की सोच के साथ इस्तीफा देने की चाल तो नहीं चली है।  फर्जी दिव्यांगता प्रमाण पत्र से हासिल की है नौकरी प्रशांत कुमार सिंह पर सबसे गंभीर आरोप उनके सगे भाई विश्वजीत सिंह ने लगाया है। विश्वजीत सिंह का आरोप लगाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। भाई विश्वजीत का आरोप है कि प्रशांत ने फर्जी दिव्यांगता प्रमाण पत्र लगाकर राज्य कर विभाग में नौकरी हासिल की है। बताया जा रहा है कि इस मामले की जांच भी चल रही है। इसी मामले में मऊ के सीएमओ का कहना है कि प्रशांत कुमार सिंह को दिव्यांगता की जांच और दस्तावेज का सत्यापन 28 नवंबर 2025 तक कराने के लिए कहा गया था लेक...

मुंबई में गायिका गौरी त्रिपाठी 'दादा साहेब फाल्के अवार्ड 2025' से सम्मानित

चित्र
मुंबई। मुंबई के रविन्द्र नाट्य मंदिर में आयोजित भव्य समारोह में फिल्म व संगीत जगत की कई जानी-मानी हस्तियां सम्मिलित हुईं। इसी में गायिका गौरी त्रिपाठी को संगीत की दुनिया का ये प्रतिष्ठित सम्मान प्राप्त हुआ। गौरी अपनी गायिकी में सहजता से तकनीकी सटीकता और भावपूर्ण अभिव्यक्ति का संतुलन बनाती हैं। यहां भारतीय संगीत को नया आयाम देने वाली कलात्मक उपलब्धियों का जश्न मनाया। दादा साहेब फाल्के चित्रपट यूनियन की थीम, “एप्रेसिएशन टू द क्रिएशन” भारत की सांस्कृतिक विरासत को सम्मानित करने और उन कलाकारों को पुरस्कृत करने के प्रति महोत्सव की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। इस भव्य आयोजन ने रचनात्मकता, नवाचार और उत्कृष्टता की भावना को उजागर किया, जो भारतीय कला और संगीत को बयां करने की विधा को परिभाषित करती है। दादा साहब फाल्के अवॉर्ड 2025 प्राप्त करने पर गौरी त्रिपाठी ने “दादा साहेब फाल्के चित्रपट यूनियन” का आभार व्यक्त करते हुए कहा, 'यह सम्मान पाकर मैं अत्यंत गद्गद एवं अभिभूत हूं। संगीत एक ऐसा क्षेत्र है जो मेरे दिल के बहुत करीब है। मैं उस टीम की आभारी हूं, जिसने मेरे इस खूबसूरत सपने को साकार होने को सं...

महाराष्ट्र सरकार में डिप्टी सीएम अजीत पवार का प्लेन क्रैश में निधन, नहीं बचे सभी पांच सवार

चित्र
नई दिल्ली। महाराष्ट्र में महायुती की सरकार में डिप्टी चीफ मिनिस्टर अजीत पवार का एक प्लेन क्रैश में निधन हो गया। बुधवार को इस में प्लेन हादसे में सवार सभी पांचों लोगों की मृत्यु हो गई है। वह नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी अजीत पवार गुट के अध्यक्ष भी थे। महाराष्ट्र के कद्दावर नेता शरद पवार के भतीजे अजीत पवार के निधन की जानकारी मिलते ही उनके चाचा अपनी पत्नी के साथ बारामती पहुंच गए हैं। जानकारी के मुताबिक वह प्लेन से अपने राजनीतिक क्षेत्र बारामती जा रहे थे। मुंबई से बारामती जाते समय यह हादसा हुआ। हादसे में डिप्टी सीएम के अलावा पायलट कैप्टन सुमित और फर्स्ट ऑफिसर शाम्भवी पाठक सभी पांच लोगों की मृत्यु हो गई है। अजीत पवार का शव बारामती के अस्पताल में रखा गया है। जहां बड़ी संख्या में उनके समर्थक और राजनीतिक दलों के नेता व कार्यकर्ता मौजूद हैं।

यूपी में अब योगी के समर्थन और शंकराचार्य के विरोध में GST अफसर का इस्तीफा

चित्र
अयोध्या/लखनऊ। बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री के अपने पद से इस्तीफा देने का मामला अभी चर्चा में चल ही रहा है, तभी अयोध्या से भी एक अफसर का इस्तीफा आ गया। यह इस्तीफा मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के समर्थन तथा ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की टिप्पणियों से क्षुब्ध होकर दिया गया है। शंकराचार्य की टिप्पणी के विरोध में अयोध्या में जीएसटी डिप्टी कमिश्नर प्रशांत कुमार सिंह ने मंगलवार को इस्तीफा देते हुए कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के समर्थन में यह कदम उठाया है। उन्होंने कहा कि शंकराचार्य की मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृहमंत्री पर टिप्पणियों से वह बहुत आहत हुए हैं और इसीलिए उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दिया है।

यूजीसी का विरोध करने वालों को चंद्रशेखर ने ललकारा

चित्र
लखनऊ। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के अध्यक्ष और नगीना सीट से सांसद चंद्रशेखर ने यूजीसी बिल का विरोध करने वाले लोगों को ललकारते हुए कहा कि इससे किसी को कोई दिक्कत नहीं है। चंद्रशेखर गणतंत्र दिवस के मौके पर सोमवार को आगरा में एक बड़ी रैली को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकार ने इसमें बदलाव किया तो हम 85 प्रतिशत बहुजन समाज के लोग सड़क पर उतर कर विरोध करेंगे। इसी मुद्दे को लेकर चंद्रशेखर ने मंगलवार को सोशल मीडिया अकाउंट X पर भी लिखा। ट्वीट में लिखा, 'उच्च शिक्षा संस्थानों में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति तथा सामाजिक एवं शैक्षणिक रूप से पिछड़े वर्गों के छात्रों के साथ हो रहे जाति-आधारित भेदभाव को समाप्त करने के उद्देश्य से लाए गए UGC (उच्च शिक्षा संस्थानों में समता के संवर्द्धन हेतु) विनियम, 2026 का विरोध किया जाना सामाजिक न्याय के विरुद्ध एक भ्रामक एवं संगठित प्रयास है, जो अत्यंत चिंताजनक है। जबकि UGC (उच्च शिक्षा संस्थानों में समता के संवर्द्धन हेतु) विनियम, 2026 का मूल उद्देश्य उच्च शिक्षा संस्थानों में धर्म, नस्ल, जाति, लिंग, जन्म-स्थान अथवा दिव्यांगता के आधार पर, विशेष रूप...

'सिविल वॉर कराने की तैयारी है'

चित्र
 

शंकराचार्य के मामले और UGC के मुद्दे पर UP के इस PCS अफसर ने दिया इस्तीफा

चित्र
लखनऊ। ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के मामले को लेकर तथा केंद्र सरकार के नए बिल UGC के मुद्दे पर यूपी के एक सिटी मजिस्ट्रेट ने अपने पद से इस्तीफा देने का दावा किया है। सन 2019 बैच के PCS अफसर अलंकार अग्निहोत्री ने इस बाबत बात रखते हुए अपना इस्तीफा राज्यपाल को ईमेल के जरिए भेजने की बात कही है। वहीं दूसरी तरफ इस मामले के सामने आने के बाद बरेली के जिलाधिकारी ने जिले के कुछ अफसरों को उन्हें समझाने के लिए भेजा है। जानकारी के अनुसार उन अधिकारियों की सिटी मजिस्ट्रेट से बंद कमरे में बातचीत हो रही है। वैसे, उनका हाथ से लिखा हुआ इस्तीफा सामने आ चुका है। मीडिया में उनकी बाइट भी चल रही है। गणतंत्र दिवस के मौके पर सोमवार को सामने आए इस घटनाक्रम में पीसीएस अफसर अलंकार अग्निहोत्री ने शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के मामले में बटुकों की चोटी पकड़ कर खींचने और उन्हें मारने को लेकर प्रयागराज माघ मेला प्रशासन के रवैये पर नाराजगी जताई है। उन्होंने इसे बेहद दुखद बताते हुए खुद को आहत बताया है। अभी सिटी मजिस्ट्रेट बरेली के पद पर तैनात अलंकार अग्निहोत्री ने यूजीसी मा...

प्रधानमंत्री ने किस बात पर किया तमसा नदी का जिक्र?

चित्र
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को 'मन की बात' कार्यक्रम के दौरान यूपी की तमसा नदी का जिक्र किया। रामायणकालीन यह पवित्र नदी अयोध्या से होते हुए आजमगढ़ से गुजरते हुएगंगा में मिल जाती है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, 'उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ से गुजरने वाली तमसा नदी का पुनरोद्धार जनभागीदारी की सफलता की अद्भुत मिसाल है। यहां के लोगों ने अपनी सामूहिक शक्ति से ना केवल एक नदी, बल्कि हमारी सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत की धारा को एक नया जीवन दिया है।'

हिन्दू समाज की एकजुटता से ही दूर होगी देश और समाज की समस्या : डॉ. भागवत

चित्र
मुजफ्फरपुर (बिहार)। संघ शताब्दी वर्ष के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सर संघचालक डॉ. मोहन राव भागवत रविवार को मुजफ्फरपुर में थे। यहां उन्होंने सामाजिक सद्भाव विचार गोष्ठी सह संवाद को संबोधित किया। बोचहा के गरहा स्थित एक होटल में आयोजित संवाद में सर संघचालक ने कहा कि अपना देश आगे बढ़े, दुनिया का सिरमौर बने, इसकी परिस्थिति भी बन रही है लेकिन चुनौती भी कम नहीं है। कुछ देशों को भारत का आगे बढ़ना अच्छा नहीं लग रहा है। उन्हें अपनी दुकान बंद होने का खतरा दिख रहा है। जिससे वे आगे बढ़ने के मार्ग में बाधा खड़ी करने में लगे हुए हैं।  उन्होंने कहा कि डर दूर करने के लिए निर्भयता जरूरी है।निर्भयता से सबलता आएगी, जिससे समस्याओं को दूर किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि दुनिया में सद्भाव जरूरी है। सद्भाव नहीं रहने पर लोग आपस में लड़कर मर जाएंगे। उन्होंने कहा कि किसी भी विदेशी शक्ति ने अपनी ताकत के बल पर हमें पराधीन नहीं किया। विदेशी शक्तियों ने हमारी फूट का लाभ उठाकर जीत हासिल की। समाज में सद्भाव रहने पर लोग सभी के सुख दुख में शामिल होंगे, इससे समस्या अपने आप दूर हो जाएगी। उन्होंने कहा कि अब अपना सम...

मथुरा में नितिन नबीन ने बांके बिहारी प्रभु के श्री चरणों में नवाया शीश

चित्र
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन रविवार को पहली बार उत्तर प्रदेश के दौरे पर मथुरा पहुंचे। यहां उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ और यूपी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के साथ बांके बिहारी प्रभु के दर्शन किये। यूपी आगमन के समय उनका रास्ते में कई जगहों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोश के साथ स्वागत किया। मथुरा में भी भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन पर फूलों की वर्षा करते हुए उनका अभिनंदन किया। नितिन नबीन ने इसको लेकर अपने एक्स हैंडल पर ट्वीट कर लिखा, 'आज भगवान श्री कृष्ण की पावन नगरी वृंदावन धाम स्थित श्री बांके बिहारी मंदिर में ठाकुरजी के दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की। मथुरा–वृंदावन की यह पवित्र धरा हमारी संस्कृति, आस्था और परंपरा की पहचान है। ठाकुरजी से प्रार्थना है कि समस्त देशवासियों पर अपनी कृपा बनाए रखें। जय श्री कृष्णा!'

अखिलेश ने कैराना की सांसद संग विस चुनावों को लेकर इलाकाई समीकरणों पर की चर्चा

चित्र
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज कैराना लोकसभा की सांसद तथा अन्य प्रमुख नेताओं से सन् 2027 के विधानसभा की चुनावी रणनीति पर चर्चा की। श्री यादव ने लोकसभा क्षेत्र के नेताओं से क्षेत्र के चुनावी समीकरण, एसआईआर की प्रगति तथा संगठन की मजबूती पर भी वार्ता की। कैराना क्षेत्र की सांसद इकरा हसन और पूर्व सांसद तबस्सुम हसन विशेष रूप से मौजूद रहीं। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सपा के राज्य मुख्यालय लखनऊ में अपने सम्बोधन में कहा कि समाजवादी पार्टी का 2027 में प्रदर्शन-2024 से भी ज्यादा अच्छा होगा। सपा की तरफ से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में पार्टी ने कहा कि  भाजपा की चालाकी को परास्त करने की ताकत लोकतंत्र में है। प्रदेश की जनता भाजपा से मुक्ति चाहती है और पीडीए की सरकार बनाने के लिए संकल्पित है। श्री यादव ने कहा कि एसआईआर के बहाने एनआरसी कराने की चालबाजी करने का भाजपा का इरादा रहा है लेकिन अब लोग उससे सतर्क हो गए है। भाजपा की नफरती राजनीति के मुकाबले समाजवादी पार्टी सद्भाव और विकास की राजनीति करती है। भाजपा तोड़ने का काम करती है। समाजवादी जोड़ने का का...

लालू ने तेजस्वी को पार्टी भी सौंपी

चित्र
पटना। राष्ट्रीय जनता दल की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में पार्टी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने अपने छोटे बेटे तेजस्वी यादव को पार्टी की कमान सौंपी। रविवार को बिहार की राजधानी में हुए इस कार्यक्रम में मंच पर दूसरी पंक्ति में लालू की बड़ी बेटी सांसद मीसा भारती भी मौजूद थीं। उन्हें अपने पिता लालू की इस सियासी विरासत का प्रबल दावेदार माना जा रहा था। मां राबड़ी देवी तथा अन्य वरिष्ठ पार्टी नेताओं की मौजूदगी में तेजस्वी को आरजेडी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष घोषित किया गया। बिहार के डिप्टी चीफ मिनिस्टर रह चुके तेजस्वी अभी बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष हैं। बिहार के विधानसभा चुनाव में उन्हें मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित करके आरजेडी गठबंधन के साथियों के साथ मैदान में उतरी थी, परंतु मात्र 25 सीटों पर सिमट कर रह गई। बिहार में भारी हार के बावजूद लालू ने तेजस्वी को अपना राजनीतिक उत्तराधिकारी घोषित करते हुए यह साफ कर दिया है कि आरजेडी पूरी तरह से उनके छोटे बेटे की अगुवाई में ही आगे का भविष्य तय करेगी। लालू प्रसाद ने हाल ही हुए बिहार विधानसभा चुनाव से पहले अपने बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को घर और...

संभल सीजेएम तबादले मामले को लेकर कांग्रेस हमलावर

चित्र
कांग्रेस पार्टी ने लगाया आरोप, भारतीय जनता पार्टी सरकार न्यायपालिका पर कब्जा करने की कोशिश कर रही तबादले पर बोले खेड़ा, भाजपा सरकार के एजेंडे के खिलाफ जाने वाले जज का कर दिया जाता है तबादला या डिमोशन  यह गुजरात में आजमाया-परखा मॉडल, जिसमें जजों के तबादले कराकर मनचाहे फैसले हासिल किए जाते हैं: खेड़ा नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के संभल जिले के सीजेएम विभांशु सुधीर के तबादला मामले में आरोप लगाते हुए कांग्रेस पार्टी ने इसे भाजपा सरकार द्वारा न्यायपालिका में हस्तक्षेप करार दिया है। पार्टी ने कहा कि भाजपा सरकार न्यायपालिका को डराने और उस पर कब्जा करने की कोशिश कर रही है। हाल यह है कि जज का फैसला पसंद नहीं आने पर उनका तुरंत तबादला या डिमोशन कर दिया जाता है।   कांग्रेस कार्यालय में पत्रकार वार्ता करते हुए शनिवार को पार्टी के मीडिया व पब्लिसिटी विभाग के चेयरमैन एवं पार्टी प्रवक्ता पवन खेड़ा ने एक पुराना वीडियो दिखाते हुए दावा किया कि गुजरात में एक आरोपी को बार-बार जज बदलवाकर उसे राहत दिलवाई गई थी। पवन खेड़ा ने कहा कि यह गुजरात में आजमाया और परखा हुआ मॉडल है, जिसमें जजों के तबादले कराक...

भाजपा... कार्यकर्ता और बॉस

चित्र
भारतीय जनता पार्टी के निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने के बाद देश की राजधानी में स्थित पार्टी के राष्ट्रीय मुख्यालय में नितिन नबीन ने अपना कार्यभार संभाला। मंगलवार को इस मौके पर वहां पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें बधाई देते हुए अपने संबोधन में कहा, 'लोगों को लगता होगा कि मैं लगातार तीन बार से देश का प्रधानमंत्री हूं, लेकिन भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता होना मेरे लिए सबसे अधिक गर्व की बात है। जब बात पार्टी के विषयों की आती है, तो हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन जी मेरे भी बॉस हैं।' #नितिन नबीन #बीजेपी #भाजपा #भारतीय जनता पार्टी #पीएम #मोदी #बिहार #नेशनल प्रेसिडेंट बीजेपी  #Nitin Nabin #BJP #BharatiyaJanataParty #PM #Modi #Bihar #NationalPresidentBJP #National President BJP

सुरक्षित यात्रा के लिए वाहन फिटनेस की जरूरत को लेकर किया सजग

चित्र
वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन कराने के लिए एटीएस सेंटर पर अभियान जारी  ATS सेंटर पर AKRS ATS टीम और उद्घोष फाउंडेशन ने सड़क सुरक्षा जागरूकता माह का किया आयोजन  लखनऊ। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा जागरूकता माह के अंतर्गत चल रही विभिन्न पहल के क्रम में आज AKRS ATS सेंटर (परिवहन विभाग) में एक सार्थक और ज्ञानवर्धक सड़क सुरक्षा जागरूकता सत्र आयोजित किया गया।  इस जनजागरूकता पहल में AKRS ATS टीम और उद्घोष फाउंडेशन के सदस्यों ने मिलकर प्रतिभागियों के साथ महत्वपूर्ण विषयों पर संवाद किया, जिनमें शामिल थे।  • वाहन फिटनेस का महत्व • सुरक्षित एवं जिम्मेदार ड्राइविंग की आदतें • समय-समय पर फिटनेस जाँच की आवश्यकता • मोबाइल उपयोग, थकान और ओवरस्पीडिंग से जुड़े खतरे • दोपहिया चालकों के लिए हेलमेट की अनिवार्यता • गुड समैरिटन (Good Samaritan) कानून आज सेंटर पर फिटनेस के लिए आए ड्राइवरों के साथ-साथ अन्य आगंतुकों ने भी बड़ी रुचि के साथ इस सत्र को सुना। विशेषज्ञों ने बताया, 'सुरक्षित यात्रा की शुरुआत फिट वाहन से होती है।' सत्र के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने सामूहिक रूप से सड़क सुरक्षा की ...

कंपकंपाने वाला मौसम फिर पकड़ेगा जोर, अब कोहरा के साथ बारिश-ओलावृष्टि के भी आसार

चित्र
लखनऊ। बीती 10 जनवरी से दिन में धूप के साथ राहत देने वाला मौसम अब एक बार फिर बदलने की तरफ बढ़ रहा है। कंपकंपाने वाले मौसम का यह तेवर बारिश और कोहरे के साथ चलेगा और ओलावृष्टि होने के भी आसार हैं। जानकारी के अनुसार उत्तर भारत और मध्य भारत में समुद्र तट पर बारिश का सबसे सक्रिय चरण शुरू हो रहा है। इस समय ऐसी स्थिति बन रही है कि एक के बाद एक कई पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत के इलाकों को प्रभावित करेंगे। इनको बीच-बीच में मैदानों पर बनने वाली इंस्पिरेशन सर्टिफिकेशन का सहयोग मिलता है, जबकि अरब सागर से आने वाली नाम हवाओं में जैम की विशिष्टताएं शामिल होती रहेंगी। इस लंबे सक्रिय चरण के साथ उत्तर भारत में बार-बार बादल छाए रहेंगे। पश्चिमी हिमालय में व्यापक वर्षा देखने को मिलेगी। कोहरा पूरे उत्तर भारत पर बना रहेगा। बारिश वाले दिनों में मौसम साफ होने की संभावना कम है, जिससे ठंड और कोहरे का असर लंबे समय तक बने रहने के आसार हैं। आने वाले समय में मौसम को लेकर जो जानकारी मिल रही है, उसके अनुसार  पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, अवध और उत्तर पश्चिमी मध्य प्रदेश में तेज बारिश या रुक...

यूपी के सर्वाेदय विद्यालय अपनाएंगे सर्वश्रेष्ठ बोर्डिंग स्कूलों की श्रेष्ठ कार्यप्रणालियां

चित्र
सर्वाेदय विद्यालय  देश के सर्वश्रेष्ठ बोर्डिंग स्कूलों की श्रेष्ठ कार्यप्रणालियां अपनाएंगे : असीम अरुण समाज कल्याण विभाग और बीएसएआई के बीच होगा एमओयू, प्राचार्यों संग हुई बैठक लखनऊ। अब समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित जय प्रकाश नारायण सर्वाेदय विद्यालय देश के प्रतिष्ठित और सर्वश्रेष्ठ बोर्डिंग स्कूलों की सफल कार्यप्रणालियों को अपनाएंगे। इसी उद्देश्य से समाज कल्याण विभाग और बोर्डिंग स्कूल्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (बीएसएआई) के बीच आपसी सहयोग के लिए समझौता ज्ञापन (एमओयू) होगा।  गुरुवार को देहरादून स्थित द दून स्कूल में बीएसएआई से जुड़े देश के प्रतिष्ठित बोर्डिंग स्कूलों के प्राचार्यों के साथ एक बैठक आयोजित की गई। इसमें बोर्डिंग स्कूलों में अपनाई जा रही बेस्ट प्रैक्टिसेज, प्रभावी प्रशासनिक व्यवस्था, छात्र कल्याण, अनुशासन, पाठ्येतर गतिविधियों और छात्रों के समग्र विकास से जुड़े मॉडलों पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में समाज कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण भी उपस्थित रहे। राज्यमंत्री असीम अरुण ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य देश के सर्वश्रेष्ठ बोर्डिंग स्कूलों के सफल अनुभवों को ...

NUJ (I) लखनऊ इकाई के कार्यवाहक पदाधिकारियों ने संभाली जिम्मेदारी

चित्र
NUJ (I) लखनऊ इकाई की बैठक में सर्वसम्मति से नए कार्यवाहक पदाधिकारियों का चयन लखनऊ। नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) NUJ (I) की लखनऊ इकाई की एक अत्यंत महत्वपूर्ण और संगठनात्मक दृष्टि से निर्णायक बैठक आज पॉलिटेक्निक चौराहे स्थित कॉफी अड्डा में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता लखनऊ इकाई की कार्यवाहक अध्यक्षा मीनाक्षी मनु वर्मा ने की। इस बैठक में प्रदेश स्तर के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ-साथ लखनऊ इकाई के सभी पदाधिकारी और सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को मजबूत, पारदर्शी और सक्रिय बनाना तथा पत्रकारों के हितों से जुड़े मुद्दों पर ठोस और व्यावहारिक कार्ययोजना तैयार करना रहा। बैठक के दौरान संगठन की वर्तमान स्थिति, भविष्य की रणनीति, सदस्यता विस्तार, पत्रकारों की सामाजिक, आर्थिक और सुरक्षा से जुड़ी समस्याओं तथा उनके समाधान पर विस्तार से चर्चा की गई। सभी वक्ताओं ने इस बात पर सहमति जताई कि NUJ (I) को जमीनी स्तर पर और अधिक सक्रिय करते हुए हर पत्रकार तक इसकी पहुंच बनाई जाएगी। नए कार्यवाहक पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से चयन बैठक के दौरान सर्वसम्मति से NUJ (I) लखनऊ इ...

पुरातनकालीन 34,000 सिक्कों के साथ सामने रखा गया भारत का इतिहास

चित्र
मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने ‘प्रारम्भिक उत्तर भारत और इसके सिक्के’ पुस्तक का विमोचन किया हिंदुजा फाउण्डेशन ने सिक्कों के जरिए भारत की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि को बेहतरीन प्रमाण के साथ प्रस्तुत किया लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने आज यहां अपने सरकारी आवास पर ‘प्रारम्भिक उत्तर भारत और इसके सिक्के’ पुस्तक का विमोचन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पुस्तक कोई सामान्य पुस्तक नहीं बल्कि दुनिया की आंखों को खोलने का एक दस्तावेज है। इस दृष्टि से पुस्तक विमोचन का यह कार्यक्रम अत्यन्त महत्वपूर्ण है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत ने हमेशा तथ्य एवं प्रमाण के साथ अपनी बात को सामने रखा है, जबकि पाश्चात्य विचारकों को 2,000 वर्ष पुरानी किसी बात की जानकारी नहीं है। इस पुस्तक ने ढाई हजार वर्ष की विरासत को हमारे सामने रखा है। इससे वर्तमान पीढ़ी को यत्र-तत्र बिखरे हुए सिक्कों को समझने की प्रेरणा प्राप्त होगी। हिंदुजा फाउण्डेशन ने 34,000 से अधिक सिक्के भारत की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि को वर्तमान पीढ़ी के सामने एक बेहतरीन प्रमाण के साथ प्रस्तुत किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हिंदुजा फाउंडे...

लखनऊ: सर्राफा व्यापारी मुंह ढक कर आने वालों से नहीं करेंगे व्यापार

चित्र
लखनऊ। राजधानी के सर्राफा व्यापारियों ने उनके प्रतिष्ठानों पर लूटपाट की बढ़ती घटनाओं के मद्देनजर महत्वपूर्ण फैसला लिया है। इसके तहत किसी भी तरीके से मुंह ढक कर, हेलमेट व मॉस्क लगाकर खरीदारी के लिए आने वाले स्त्री-पुरुष ग्राहकों के साथ व्यापार नहीं किया जाएगा। लखनऊ महानगर सर्राफा एसोसिएशन के अध्यक्ष और ऑल इंडिया ज्वेलर्स एंड गोल्डस्मिथ फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष मनीष कुमार वर्मा ने शुक्रवार को यह जानकारी मीडिया को दी। उन्होंने बताया कि लखनऊ महानगर सर्राफा एसोसिएशन व उससे सम्बद्ध सभी सर्राफा एसोसिएशन कि एक बैठक  BOP तथा लखनऊ महानगर सर्राफा एसोसिएशन के सहयोग से गोमती नगर स्थित एक होटल में संपन्न हुई। जिसमें सर्व सम्मति से सोने चांदी के बढ़़ते दामों से सर्राफा व्यापारियों के साथ पिछले दिनों में चोरी, डकैती, लूटमार, टप्पेबाजी कि लगातार होती घटनाओं से बचाव हेतु प्रदेश के सभी सर्राफा दुकानों में हेलमेट व मास्क लगाकर और किसी भी तरीके से मुंह ढक कर आये हुए महिला या पुरुष ग्राहक से किसी भी तरीके का व्यापार नहीं किया जाएगा।  मॉल में किया विशेष छूट का अनुबंध अध्यक्ष मनीष कुमार वर्मा ने प्रदे...

बसंत के स्वागत की तैयारी, ऑनलाइन गायन कार्यशाला शुरू

चित्र
 लखनऊ। बसंत के आगमन के साथ ही हिन्दी साहित्य में रचे-बसे बसंत गीतों के माध्यम से ऋतुराज के स्वागत की तैयारियां प्रारंभ हो गई हैं। इसी क्रम में गुरुवार को लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा बसंत गीतों पर आधारित एक ऑनलाइन गायन कार्यशाला का शुभारंभ किया गया। कार्यशाला का निर्देशन संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित वरिष्ठ संगीतज्ञ डॉ. शरदमणि त्रिपाठी द्वारा किया जा रहा है। संस्थान की सचिव डॉ. सुधा द्विवेदी ने बताया कि कार्यशाला के प्रथम दिन राग खमाज एवं खेमटा ताल में निबद्ध महाप्राण निराला की प्रसिद्ध रचना ‘सखि वसंत आया’ का अभ्यास कराया गया। इस कार्यशाला में देश-विदेश से कुल 62 प्रतिभागी सम्मिलित हुए हैं। कार्यशाला 16 जनवरी तक संचालित होगी। इसके समापन अवसर पर 17 जनवरी को पक्का पुल के निकट स्थित अहिमर्दन पातालपुरी में आयोजित लोक चौपाल में प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे।

यूपी के ऊर्जा मंत्री बोले, 'मोदी जी मेरे राजनीतिक गुरु'

चित्र
नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए. के. शर्मा ने मऊ भ्रमण के दौरान स्वर्गीय कल्पनाथ राय की जयंती पर निःशुल्क चिकित्सा शिविर में प्रतिभाग कर दी श्रद्धांजलि मऊ/लखनऊ। उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए. के. शर्मा ने मऊ जनपद भ्रमण के दौरान स्वर्गीय कल्पनाथ राय की जयंती के अवसर पर कसारा स्थित कल्पनाथ राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस एंड हॉस्पिटल में आयोजित निःशुल्क चिकित्सा शिविर में सहभागिता की। रविवार को इस अवसर पर उन्होंने स्वर्गीय कल्पनाथ राय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा उनके योगदान को स्मरण करते हुए उन्हें सच्चे अर्थों में “विकास पुरुष” बताया। मंत्री श्री शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना राजनीतिक गुरु बताते हुए कहा कि स्वर्गीय कल्पनाथ राय ने मऊ के सामाजिक, आर्थिक एवं आधारभूत विकास के लिए ऐतिहासिक कार्य किए। मऊ के विकास में उनका योगदान बहुमूल्य और अविस्मरणीय रहा है। उन्होंने कहा कि कल्पनाथ राय जी के बाद मऊ का विकास कार्य ठहर सा गया, जिसके कारण यह जनपद बाहरी तत्वों का शिकार बना और विकास की मुख्यधारा से पीछे छूटता चला गया। मऊ ने ऐसे लोगों...

'Forgive और Forget' को अपने जीवन में अपनायें

चित्र
ब्रह्माकुमारीज़ गोमती नगर में नव वर्ष विशेष सभा का आयोजन, नव वर्ष को सकारात्मक संकल्पों के साथ शुरू करने का संदेश लखनऊ। नव वर्ष के पावन अवसर पर ब्रह्माकुमारीज़ गोमती नगर द्वारा “नव वर्ष की शुरुआत कैसे करें जिससे पूरा वर्ष खुशनुमा एवं श्रेष्ठ बने” विषय पर एक प्रेरणादायक सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य सकारात्मक सोच, आत्मिक सशक्तिकरण तथा राजयोग अभ्यास के माध्यम से जीवन में संतुलन, उत्साह और नवीनता का संचार करना रहा। कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए राजयोगिनी राधा दीदी ने सभी को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि श्रेष्ठ सोच से जीवन स्वतः ही श्रेष्ठ बनता है और इसके लिए किसी बाहरी साधन की आवश्यकता नहीं होती। ब्रह्माकुमारीज़ परिवार में दिन की शुरुआत अच्छे विचारों, शुभ वचनों और योग से करने की शिक्षा दी जाती है, जिससे पूरा दिन सहज, सुखद और ऊर्जा से भरपूर बनता है। उन्होंने मन की तुलना सॉफ्टवेयर से करते हुए बताया कि जैसे सॉफ्टवेयर, वैसा ही हार्डवेयर कार्य करता है। यदि मन रूपी सॉफ्टवेयर में नकारात्मकता हो, तो जीवन प्रभावित होता है। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि मन रूपी म...

यूपी की राजधानी के दीदार करने हैं, तो 'लखनऊ दर्शन' हाजिर है

चित्र
07 जनवरी से लखनऊ दर्शन के लिए डबल डेकर सिटी बस का संचालन शुरू होगा : जयवीर सिंह लखनऊ। यूपी की राजधानी लखनऊ में पर्यटकों और यहां के निवासियों के लिए 'लखनऊ दर्शन' सेवा शुरू की जा रही है। 7 जनवरी से शुरू हो रही इस सेवा में यात्री राजधानी के प्रमुख स्थलों का दीदार कर सकेंगे। उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम ने लखनऊ दर्शन इलेक्ट्रिक डबल डेकर बस के दो सफल मॉक ड्रिल पूरे कर लिए हैं। इसके साथ ही 7 जनवरी से नियमित सिटी टूर शुरू करने का मार्ग प्रशस्त हो गया है। सुबह के टूर का मॉक ड्रिल 3 जनवरी को और शाम के टूर का मॉक ड्रिल 4 जनवरी को आयोजित किया गया। यह पहल शहरवासियों और पर्यटकों के लिए एक सुव्यवस्थित और पर्यावरण-अनुकूल दर्शनीय यात्रा अनुभव की दिशा में अहम कदम मानी जा रही है। एलिवेटेड सिटी टूर के रूप में तैयार की गई लखनऊ दर्शन इलेक्ट्रिक डबल डेकर बस यात्रियों को शहर की ऐतिहासिक विरासत और रोज़मर्रा की शहरी ज़िंदगी का नया और करीब से अनुभव कराएगी। मॉक ड्रिल के दौरान बस कोठी हयात बख्श, राजभवन और जीपीओ जैसे प्रमुख इलाकों से होकर गुज़री, जबकि रूट पर पहला प्रमुख ठहराव विधान सभा भवन रहा। गाइडेड...