यूपी में अब योगी के समर्थन और शंकराचार्य के विरोध में GST अफसर का इस्तीफा
अयोध्या/लखनऊ। बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री के अपने पद से इस्तीफा देने का मामला अभी चर्चा में चल ही रहा है, तभी अयोध्या से भी एक अफसर का इस्तीफा आ गया। यह इस्तीफा मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के समर्थन तथा ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की टिप्पणियों से क्षुब्ध होकर दिया गया है।
शंकराचार्य की टिप्पणी के विरोध में अयोध्या में जीएसटी डिप्टी कमिश्नर प्रशांत कुमार सिंह ने मंगलवार को इस्तीफा देते हुए कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के समर्थन में यह कदम उठाया है। उन्होंने कहा कि शंकराचार्य की मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृहमंत्री पर टिप्पणियों से वह बहुत आहत हुए हैं और इसीलिए उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दिया है।



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें