Video - भाजपा विधायक ने मंत्री को जल जीवन मिशन और सड़कों के मुद्दे पर घेरा, समर्थकों से तीखी बहस


लखनऊ। उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह शुक्रवार को दौरे पर थे। यहां भारतीय जनता पार्टी के विधायक बृजभूषण राजपूत ने मंत्री का काफिला रोक दिया। विधायक ने उनके इलाके में जल जीवन मिशन की पाइप लाइनों तथा सड़कों की खराब स्थिति का मुद्दा मंत्री के सामने रखा। 
उन्होंने इन मुद्दों पर उनके इलाके में होने वाले सरकारी कामकाज पर नाराजगी जताई। इस दौरान वहां माहौल गरम हो गया। अधिकारी और पुलिस, विधायक और उनके समर्थकों को ढकेलने लगे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मंत्री यह आश्वासन देने लगे कि यदि सड़क खुदी होगी तो मैं सस्पेंड कर दूंगा। फिर किसी तरह से विधायक और उनके समर्थकों को समझाते-बुझाते हुए मंत्री वहां से निकले।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

चंद्र ग्रहण रविवार 07 सितम्बर को, जानिए किन राशियों पर पड़ेगा प्रभाव और क्या करें उपाय

लखनऊ: सर्राफा व्यापारी मुंह ढक कर आने वालों से नहीं करेंगे व्यापार

यूपी की राजधानी के दीदार करने हैं, तो 'लखनऊ दर्शन' हाजिर है