अखिलेश ने कैराना की सांसद संग विस चुनावों को लेकर इलाकाई समीकरणों पर की चर्चा


लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज कैराना लोकसभा की सांसद तथा अन्य प्रमुख नेताओं से सन् 2027 के विधानसभा की चुनावी रणनीति पर चर्चा की। श्री यादव ने लोकसभा क्षेत्र के नेताओं से क्षेत्र के चुनावी समीकरण, एसआईआर की प्रगति तथा संगठन की मजबूती पर भी वार्ता की। कैराना क्षेत्र की सांसद इकरा हसन और पूर्व सांसद तबस्सुम हसन विशेष रूप से मौजूद रहीं।

इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सपा के राज्य मुख्यालय लखनऊ में अपने सम्बोधन में कहा कि समाजवादी पार्टी का 2027 में प्रदर्शन-2024 से भी ज्यादा अच्छा होगा। सपा की तरफ से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में पार्टी ने कहा कि  भाजपा की चालाकी को परास्त करने की ताकत लोकतंत्र में है। प्रदेश की जनता भाजपा से मुक्ति चाहती है और पीडीए की सरकार बनाने के लिए संकल्पित है।

श्री यादव ने कहा कि एसआईआर के बहाने एनआरसी कराने की चालबाजी करने का भाजपा का इरादा रहा है लेकिन अब लोग उससे सतर्क हो गए है। भाजपा की नफरती राजनीति के मुकाबले समाजवादी पार्टी सद्भाव और विकास की राजनीति करती है। भाजपा तोड़ने का काम करती है। समाजवादी जोड़ने का काम करते है। समाजवादी पार्टी सभी समाज का सम्मान करती है। सबके हक और सम्मान के लिए काम करती है।

शंकराचार्य के खिलाफ हो रहा अमर्यादित आचरण

अखिलेश यादव ने कहा कि शंकराचार्य जी के साथ भाजपा सरकार अमानवीय और अमर्यादित आचरण कर रही है। शंकराचार्य जी का पूरा सम्मान होना चाहिए लेकिन भाजपा जो अपने को सनातनी मानती है, वही सनातन धर्म का अपमान कर रही है। साधु संतों को अपमानित कर रही है। 

रालोद छोड़कर सपा में आए

लखनऊ। समाजवादी पार्टी की नीतियों और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व के प्रति आस्था जताते हुए आज राष्ट्रीय लोक दल के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई प्रमुख नेताओं ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

कैराना की सांसद इकरा हसन की उपस्थिति में राष्ट्रीय लोक दल के युवा प्रदेश सचिव राहुल सैनी के साथ देशराज सैनी थाना भवन, ठा. मुन्ना सिंह उर्फ ब्रजभूषण सिंह, जयसिंह चेयरमैन, अनूप सिंह रोड, राम मेहर गंदेवडा, शानू प्रधान मसावी अपने कई साथियों के साथ रालोद छोड़कर समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए।

अखिलेश यादव ने आशा जताई कि इनके आने से समाजवादी पार्टी को मजबूती मिलेगी और 2027 में भाजपा सरकार जाएगी तथा समाजवादी पार्टी की सरकार आएगी।

    

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी : विद्युत अभियंताओं के चुनाव में संजय सिंह चौहान अध्यक्ष व जितेंद्र सिंह गुर्जर पुन: महासचिव निर्वाचित

चंद्र ग्रहण रविवार 07 सितम्बर को, जानिए किन राशियों पर पड़ेगा प्रभाव और क्या करें उपाय

लोक चौपाल में रामकथा का वैश्विक सन्दर्भ और मॉरीशस पर चर्चा