शंकराचार्य के मामले और UGC के मुद्दे पर UP के इस PCS अफसर ने दिया इस्तीफा
लखनऊ। ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के मामले को लेकर तथा केंद्र सरकार के नए बिल UGC के मुद्दे पर यूपी के एक सिटी मजिस्ट्रेट ने अपने पद से इस्तीफा देने का दावा किया है। सन 2019 बैच के PCS अफसर अलंकार अग्निहोत्री ने इस बाबत बात रखते हुए अपना इस्तीफा राज्यपाल को ईमेल के जरिए भेजने की बात कही है।
वहीं दूसरी तरफ इस मामले के सामने आने के बाद बरेली के जिलाधिकारी ने जिले के कुछ अफसरों को उन्हें समझाने के लिए भेजा है। जानकारी के अनुसार उन अधिकारियों की सिटी मजिस्ट्रेट से बंद कमरे में बातचीत हो रही है। वैसे, उनका हाथ से लिखा हुआ इस्तीफा सामने आ चुका है। मीडिया में उनकी बाइट भी चल रही है।
गणतंत्र दिवस के मौके पर सोमवार को सामने आए इस घटनाक्रम में पीसीएस अफसर अलंकार अग्निहोत्री ने शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के मामले में बटुकों की चोटी पकड़ कर खींचने और उन्हें मारने को लेकर प्रयागराज माघ मेला प्रशासन के रवैये पर नाराजगी जताई है। उन्होंने इसे बेहद दुखद बताते हुए खुद को आहत बताया है।



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें