यूजीसी का विरोध करने वालों को चंद्रशेखर ने ललकारा

लखनऊ। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के अध्यक्ष और नगीना सीट से सांसद चंद्रशेखर ने यूजीसी बिल का विरोध करने वाले लोगों को ललकारते हुए कहा कि इससे किसी को कोई दिक्कत नहीं है। चंद्रशेखर गणतंत्र दिवस के मौके पर सोमवार को आगरा में एक बड़ी रैली को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकार ने इसमें बदलाव किया तो हम 85 प्रतिशत बहुजन समाज के लोग सड़क पर उतर कर विरोध करेंगे।

इसी मुद्दे को लेकर चंद्रशेखर ने मंगलवार को सोशल मीडिया अकाउंट X पर भी लिखा। ट्वीट में लिखा, 'उच्च शिक्षा संस्थानों में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति तथा सामाजिक एवं शैक्षणिक रूप से पिछड़े वर्गों के छात्रों के साथ हो रहे जाति-आधारित भेदभाव को समाप्त करने के उद्देश्य से लाए गए UGC (उच्च शिक्षा संस्थानों में समता के संवर्द्धन हेतु) विनियम, 2026 का विरोध किया जाना सामाजिक न्याय के विरुद्ध एक भ्रामक एवं संगठित प्रयास है, जो अत्यंत चिंताजनक है।

जबकि UGC (उच्च शिक्षा संस्थानों में समता के संवर्द्धन हेतु) विनियम, 2026 का मूल उद्देश्य उच्च शिक्षा संस्थानों में धर्म, नस्ल, जाति, लिंग, जन्म-स्थान अथवा दिव्यांगता के आधार पर, विशेष रूप से अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति, सामाजिक एवं शैक्षणिक रूप से पिछड़े वर्गों, आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों तथा दिव्यांगजनों— या इनमें से किसी भी वर्ग के सदस्यों के विरुद्ध होने वाले भेदभाव का उन्मूलन करना तथा सभी हितधारकों के मध्य पूर्ण समता एवं समावेशन को सुनिश्चित करना है।


उच्च शिक्षा संस्थानों के हितधारकों के मध्य पूर्ण समता एवं समावेशन को संवर्धन करने के उद्देश्य लाए गए UGC (उच्च शिक्षा संस्थानों में समता के संवर्द्धन हेतु) विनियम, 2026 का भीम आर्मी - आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) पूर्ण समर्थन करती है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी : विद्युत अभियंताओं के चुनाव में संजय सिंह चौहान अध्यक्ष व जितेंद्र सिंह गुर्जर पुन: महासचिव निर्वाचित

चंद्र ग्रहण रविवार 07 सितम्बर को, जानिए किन राशियों पर पड़ेगा प्रभाव और क्या करें उपाय

लोक चौपाल में रामकथा का वैश्विक सन्दर्भ और मॉरीशस पर चर्चा