महाराष्ट्र सरकार में डिप्टी सीएम अजीत पवार का प्लेन क्रैश में निधन, नहीं बचे सभी पांच सवार

नई दिल्ली। महाराष्ट्र में महायुती की सरकार में डिप्टी चीफ मिनिस्टर अजीत पवार का एक प्लेन क्रैश में निधन हो गया। बुधवार को इस में प्लेन हादसे में सवार सभी पांचों लोगों की मृत्यु हो गई है। वह नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी अजीत पवार गुट के अध्यक्ष भी थे। महाराष्ट्र के कद्दावर नेता शरद पवार के भतीजे अजीत पवार के निधन की जानकारी मिलते ही उनके चाचा अपनी पत्नी के साथ बारामती पहुंच गए हैं।

जानकारी के मुताबिक वह प्लेन से अपने राजनीतिक क्षेत्र बारामती जा रहे थे। मुंबई से बारामती जाते समय यह हादसा हुआ। हादसे में डिप्टी सीएम के अलावा पायलट कैप्टन सुमित और फर्स्ट ऑफिसर शाम्भवी पाठक सभी पांच लोगों की मृत्यु हो गई है। अजीत पवार का शव बारामती के अस्पताल में रखा गया है। जहां बड़ी संख्या में उनके समर्थक और राजनीतिक दलों के नेता व कार्यकर्ता मौजूद हैं।



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

चंद्र ग्रहण रविवार 07 सितम्बर को, जानिए किन राशियों पर पड़ेगा प्रभाव और क्या करें उपाय

लखनऊ: सर्राफा व्यापारी मुंह ढक कर आने वालों से नहीं करेंगे व्यापार

यूपी की राजधानी के दीदार करने हैं, तो 'लखनऊ दर्शन' हाजिर है