Video - भाजपा MLA ने मंत्री को ललकारा, 'मोदी जी की योजना है, छोडूंगा नहीं'
लखनऊ। महोबा में यूपी सरकार के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह से शुक्रवार को जल जीवन मिशन के काम के मुद्दे पर तीखी बहस करने वाले भारतीय जनता पार्टी के विधायक बृजभूषण राजपूत मंत्री को ललकारते हुए कह रहे हैं कि यह मोदी जी की योजना है। सही से काम नहीं करने वालों को छोडूंगा नहीं।
चरखारी विधानसभा सीट से विधायक बृजभूषण राजपूत ने कहा, 'मंत्री जी ने 20 दिन में सभी चीजों को सही करने का वादा सबके सामने किया है। इस समय सीमा के अंदर काम नहीं हुआ तो जनता के साथ मंत्री जी का घर भी घेरने से पीछे नहीं हटूंगा।'
वहीं ,जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने शनिवार को झांसी का दौरा किया। इसके बाद उन्होंने अपने X हैंडल पर लिखा, 'जनपद झांसी के अंतर्गत ब्लॉक बड़ागांव एवं चिरगांव में स्थित बड़ागांव पंप नहर (क्षमता 75 क्यूसेक) पर चल रहे आधुनिकरण तथा जल वितरण प्रणाली के जीर्णोद्धार से संबंधित परियोजना कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया।'
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें