मुंबई में गायिका गौरी त्रिपाठी 'दादा साहेब फाल्के अवार्ड 2025' से सम्मानित
मुंबई। मुंबई के रविन्द्र नाट्य मंदिर में आयोजित भव्य समारोह में फिल्म व संगीत जगत की कई जानी-मानी हस्तियां सम्मिलित हुईं। इसी में गायिका गौरी त्रिपाठी को संगीत की दुनिया का ये प्रतिष्ठित सम्मान प्राप्त हुआ। गौरी अपनी गायिकी में सहजता से तकनीकी सटीकता और भावपूर्ण अभिव्यक्ति का संतुलन बनाती हैं।
यहां भारतीय संगीत को नया आयाम देने वाली कलात्मक उपलब्धियों का जश्न मनाया। दादा साहेब फाल्के चित्रपट यूनियन की थीम, “एप्रेसिएशन टू द क्रिएशन” भारत की सांस्कृतिक विरासत को सम्मानित करने और उन कलाकारों को पुरस्कृत करने के प्रति महोत्सव की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। इस भव्य आयोजन ने रचनात्मकता, नवाचार और उत्कृष्टता की भावना को उजागर किया, जो भारतीय कला और संगीत को बयां करने की विधा को परिभाषित करती है।
दादा साहब फाल्के अवॉर्ड 2025 प्राप्त करने पर गौरी त्रिपाठी ने “दादा साहेब फाल्के चित्रपट यूनियन” का आभार व्यक्त करते हुए कहा, 'यह सम्मान पाकर मैं अत्यंत गद्गद एवं अभिभूत हूं। संगीत एक ऐसा क्षेत्र है जो मेरे दिल के बहुत करीब है। मैं उस टीम की आभारी हूं, जिसने मेरे इस खूबसूरत सपने को साकार होने को संभव बनाया।'

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें