मथुरा में नितिन नबीन ने बांके बिहारी प्रभु के श्री चरणों में नवाया शीश


लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन रविवार को पहली बार उत्तर प्रदेश के दौरे पर मथुरा पहुंचे। यहां उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ और यूपी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के साथ बांके बिहारी प्रभु के दर्शन किये।

यूपी आगमन के समय उनका रास्ते में कई जगहों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोश के साथ स्वागत किया। मथुरा में भी भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन पर फूलों की वर्षा करते हुए उनका अभिनंदन किया।

नितिन नबीन ने इसको लेकर अपने एक्स हैंडल पर ट्वीट कर लिखा, 'आज भगवान श्री कृष्ण की पावन नगरी वृंदावन धाम स्थित श्री बांके बिहारी मंदिर में ठाकुरजी के दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की। मथुरा–वृंदावन की यह पवित्र धरा हमारी संस्कृति, आस्था और परंपरा की पहचान है। ठाकुरजी से प्रार्थना है कि समस्त देशवासियों पर अपनी कृपा बनाए रखें। जय श्री कृष्णा!'

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी : विद्युत अभियंताओं के चुनाव में संजय सिंह चौहान अध्यक्ष व जितेंद्र सिंह गुर्जर पुन: महासचिव निर्वाचित

चंद्र ग्रहण रविवार 07 सितम्बर को, जानिए किन राशियों पर पड़ेगा प्रभाव और क्या करें उपाय

लोक चौपाल में रामकथा का वैश्विक सन्दर्भ और मॉरीशस पर चर्चा