संदेश

फ़रवरी, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

Video - पत्नी के प्रेमी का मर्डर कर पुलिस को चुनौती देने वाला शख्स फोर्स से करता रहा बहस

चित्र
लखनऊ। मेरठ जिले का यह मामला सोशल मीडिया में सुर्खियों में है। यहां के एक निवासी प्रदीप ने अपनी पत्नी के प्रेमी की तीन गोलियां मार कर हत्या की। फिर उसने इसका वीडियो वायरल कर पुलिस को खुली चुनौती दी। वह इतने पर ही नहीं रुका। जब पुलिस को चुनौती देने वाले इस शख्स को फोर्स ने घेर लिया तो काफी देर तक वह हथियार लहराते हुए पुलिस को चुनौती देता रहा। वह अपने साथ किए गए पुलिस के अत्याचार की बात कहता रहा। हाथों में असलहा लिये प्रदीप को पुलिस वाले समझाते रहे और उसे न्याय दिलाने का भरोसा देते रहे। गुरुवार के इस मामले में आखिरकार किसी तरह पुलिस ने उसे काबू किया।

Video - इलाहाबाद हाईकोर्ट ने शंकराचार्य की गिरफ्तारी पर लगाई रोक

चित्र
लखनऊ। ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती अपने खिलाफ दर्ज किये गए पॉक्सो एक्ट में अग्रिम जमानत की मांग को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट गए थे। शुक्रवार को इस मामले की सुनवाई करते हुए अदालत ने फिलहाल उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बड़ी राहत देते हुए उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगाते हुए फैसला सुरक्षित कर लिया है। अदालत ने जब यह फैसला दिया तो तालियां बजने लगीं। शंकराचार्य पर बच्चों के कथित यौन शोषण को लेकर पॉक्सो एक्ट के तहत प्रयागराज जिले के झूंसी थाने में मामला दर्ज कराया गया है।

Video - बलिया से बक्सर में आई बारात, स्टेज पर दुल्हन संग कर दिया ऐसा

चित्र
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से बिहार के बक्सर में शादी के लिए बीती 24 फरवरी को एक बारात पहुंची। यहां स्टेज पर जब दूल्हा और दुल्हन की आरती उतारी जा रही थी, तभी वहां भीड़ में मुंह पर कपड़ा लपेटे खड़े एक युवक ने दुल्हन को गोली मार दी। जब तक लोग कुछ समझते, वह युवक वहां से फरार हो गया।  मामले की जानकारी मिलने के बाद बिहार पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई शुरू की और दीनबंधु नाम के एक युवक को पकड़ा। पुलिस का कहना है कि आरोपी युवक, युवती के पड़ोस में रहता था। हथियार और मौके से खोखा बरामद कर लिया गया है। फिलहाल युवती खतरे से बाहर है। उसका इलाज जारी है।

Video - टमाटर के साथ आलू-बैगन की खेती को कृषि मंत्री ने सराहा

चित्र
लखनऊ। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान गुरुवार को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में थे। यहां उन्होंने ICAR-भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान (IIVR) का निरीक्षण किया। यहां ग्राफ्टिंग तकनीक के माध्यम से टमाटर के साथ आलू की खेती की जा रही है, जिसमें टमाटर के पौधे में ऊपर टमाटर और नीचे मिट्टी में आलू उगाया जा रहा है। श्री चौहान ने इसे देखने के साथ इस कार्य में लगे कृषि वैज्ञानिकों और टीम की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस तकनीक से भूमि, पानी और पोषक तत्वों का बेहतर उपयोग होता है। इस तरीके से एक ही खेत में किसान को दो फसलों की पैदावार मिलती है, लागत घटती है और आमदनी बढ़ती है। टमाटर के साथ बैगन की भी खेती  उन्होंने कहा कि वाराणसी स्थित ICAR-भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान (IIVR) ग्राफ्टिंग तकनीक का अद्भुत प्रयोग कर रहा है। इस तकनीक के माध्यम से टमाटर के साथ बैगन की भी खेती हो रही है। इसमें एक ही पौधे में दो फसलें हो जाती हैं, जिससे लागत कम होती है, उत्पादन बढ़ता है और आमदनी भी अधिक होती है।

अमेरिकी कृषि उत्पादों को भारत में अनुमति देना देश की नींव पर चोट : राहुल गांधी

चित्र
भारत-अमेरिका व्यापार समझौते का हवाला देते हुए कहा, भारतीय किसानों की बलि देकर PM खुद और भाजपा की वित्तीय संरचना को बचा रहे लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने आरोप लगाते हुए कहा कि एपस्टीन फाइलों और अमेरिका में अडानी केस के दबाव में हुआ समझौता  केरल विधानसभा चुनाव के बाद यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट की सरकार बनने का किया दावा, किसानों के लिए सेवा प्रदाता मॉडल का वादा नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि किसान देश की नींव हैं, लेकिन भारतीय कृषि बाजार में अमेरिकी किसानों को प्रवेश देकर मोदी सरकार इस नींव को कमजोर करने का अपराध कर रही है। राहुल गांधी केरल के पेरावूर में आयोजित किसान सम्मेलन में गुरुवार को किसानों से संवाद कर रहे थे। केरल में हुए कार्यक्रम से संबंधित प्रेस रिलीज कांग्रेस पार्टी ने जारी की है। इसके मुताबिक, भारत-अमेरिका के बीच हुए व्यापार समझौते का हवाला देते हुए राहुल गांधी ने कहा कि जिस तरह किसी इमारत की मजबूती उसकी नींव पर निर्भर करती है, उसी तरह भारत की नींव किसान और कृषि पर टिकी है। यदि नींव कमजोर होगी तो देश मजबूत नहीं बन सकता। उन्होंने...

Video - मुख्यमंत्री योगी ने जापान में 500 किमी स्पीड वाली ट्रेन में सफर किया

चित्र
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ अभी विदेश यात्रा पर हैं। वह सिंगापुर का दौरा खत्म करने के बाद बुधवार को जापान की राजधानी टोक्यो पहुंचे। यहां दूसरे दिन गुरुवार को मुख्यमंत्री ने अपनी टीम के साथ अन्य विषयों पर बातचीत करने के अलावा जापान की हाई स्पीड ट्रेन में बैठकर यात्रा का अनुभव लिया। जिस ट्रेन में मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने सफर किया, वह ट्रेन प्रति घंटे में 500 किलोमीटर से अधिक की स्पीड पर अपना सफर तय करती है।  हाई स्पीड ट्रेन के इस सफर से उत्साहित मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने अपने X हैंडल पर लिखा, 'आप देख सकते हैं कि मैं 501 किमी/घंटा की गति से यात्रा कर रहा था। जापान की उन्नत एससीएमएजीएलईवी (SCMAGLEV) ट्रेन का अनुभव यामानाशी में किया, जो एक अगली पीढ़ी की उच्च गति वाली प्रणाली है जो 500 किमी/घंटा तक की गति तक पहुंचती है और स्वच्छ, कुशल और सटीक गतिशीलता के भविष्य का प्रतिनिधित्व करती है। यह यात्रा असाधारण गति पर भी उल्लेखनीय रूप से स्थिर थी, जो नवाचार और दीर्घकालिक बुनियादी ढांचे में जापान की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। जब तकनीक इस गति से चलती है, तो भविष्य बहुत करीब लगता ह...

Video - रामलला के दर्शन की आस को राजेश्वर सिंह 'रामरथ श्रवण अयोध्या यात्रा' के जरिये करा रहे पूरा

चित्र
सरोजिनी नगर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह अपने विधानसभा क्षेत्र के बुजुर्गों को ले जाकर करा रहे हैं अयोध्या धाम के दर्शन लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के सरोजिनी नगर विधानसभा सीट के विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह अपने X हैंडल पर रविवार को एक लंबी पोस्ट लिखी। इसमें उन्होंने कहा कि मेरे लिए यह अत्यंत हर्ष और गर्व का विषय है कि लगभग तीन वर्ष पूर्व प्रारम्भ की गयी ‘रामरथ श्रवण अयोध्या यात्रा’ आज जन आस्था का एक सशक्त अभियान बन चुकी है। 17 फरवरी 2026 को 54वीं निःशुल्क यात्रा श्रद्धालुओं के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुई। विधायक का कहना है कि तीन वर्ष पूर्व मैंने यह संकल्प लिया था कि हमारे क्षेत्र के बुजुर्गों, माताओं-बहनों और उन सभी श्रद्धालुओं को, जो किसी कारणवश अयोध्या धाम जाकर प्रभु श्रीराम लला के दर्शन नहीं कर पा रहे थे, उन्हें निःशुल्क यात्रा की सुविधा उपलब्ध कराई जाए। प्रभु की कृपा से अब तक लगभग 8,100 से अधिक श्रद्धालुओं को श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में दिव्य दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हो चुका है। उन्होंने कहा कि यह यात्रा मेरे लिए केवल तीर्थ-दर्शन का आयोजन नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण और...

Video - शंकराचार्य ने गौ माता के मुद्दे पर मुस्लिम विधायक का जिक्र कर हैरान किया

चित्र
लखनऊ। ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने गौ रक्षा के मुद्दे पर सभी हिंदुओं से सहयोग की अपील की है। शंकराचार्य ने इस मुद्दे पर मिल रहे सांसदों और विधायकों के समर्थन का जिक्र करते हुए विशेष रूप से भोपाल उत्तर विधानसभा सीट के विधायक अकील अतीक के सामने आए विचारों पर भी उनकी तारीफ की।  मध्य प्रदेश निवासी भोपाल उत्तर विधानसभा सीट के विधायक अकील अतीक ने हाल ही में विधानसभा में गाय से संबंधित मुद्दे को रखते हुए कहा कि गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिया जाए। गौ माता के मांस का और उनके चमड़े के व्यापार को भी पूरी तरीके से बंद करने की विधायक अकील अतीक की अपील का भी शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने जिक्र किया।

Video - शंकराचार्य बोले, हिस्ट्रीशीटर के लगाये आरोपों की कोर्ट जल्द करे जांच

चित्र
लखनऊ। ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने उनके ऊपर लगे यौन शोषण के आरोपों पर कोर्ट से मामले की तेज गति से जांच करने की अपील की है। शंकराचार्य ने कहा आरोप लगाने वाले हिस्ट्रीशीटर का काम ही लोगों पर फर्जी केस करके उगाही करना है। मालूम हो कि पाक्सो कोर्ट ने इस मामले में आरोपों पर एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है। इसी मामले में शंकराचार्य मीडिया के सवालों पर शनिवार को प्रतिक्रिया दे रहे थे। शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा कि जिसने आरोप लगाया, वह हिस्ट्रीशीटर है। यूपी के शामली जिले के कांधला में रजिस्टर में HS नंबर-76ए पर उसका नाम लिखा है। वह आदमी रामभद्राचार्य जी का शिष्य बन जाता है और रामभद्राचार्य जी का बल कहां है, यह भी आप जान लीजिए। उन्होंने कहा कि गौ माता की रक्षा के लिए हम जो आवाज उठा रहे हैं, उसको बंद करने के लिए सारे प्रयत्न हो रहे हैं।

मायावती ने यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन को देश की गरिमा के खिलाफ बताया

चित्र
  लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने AI इंपैक्ट समिट में यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन की आलोचना की है। शनिवार को अपने X हैडल पर उन्होंने इस बाबत ट्वीट कर अपनी बात रखी। उत्तर प्रदेश की चार बार मुख्यमंत्री रह चुकीं मायावती ने लिखा, 'नई दिल्ली में आयोजित 'एआई इम्पैक्ट समिट', जिसमें देश व विदेश के भी काफी प्रमुख लोग आमंत्रित थे तथा यह इवेन्ट अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियों में था, इस दौरान जिन भी लोगों द्वारा अर्द्धनग्न होकर अपना रोष प्रकट किया है जिसमें अधिकतर कांग्रेसी युवा बताये जा रहे हैं, वह अति-अशोभनीय व निन्दनीय है।'  बसपा सुप्रीमो ने लिखा, अगर यह सम्मेलन अन्तर्राष्ट्रीय स्तर का नहीं होता तो अलग बात थी, किन्तु समिट के दौरान ऐसा आचरण करना यह चिन्ता की बात है अर्थात अपने देश की गरिमा व इमेज को ना बिगाड़ा जाये तो यह उचित होगा।

कोर्ट ने मासूमों के पोर्न वीडियो बनाने वाले दंपति को सुनाई फांसी की सजा

चित्र
  दोषी राम भवन बांदा के जलकल विभाग में करता था जूनियर इंजीनियर की नौकरी  उसकी पत्नी दुर्गावती मासूम बच्चों को फांस कर लाती थी अपने पति के पास  दंपति दुष्कर्म वाले पोर्न वीडियो और फोटो बनाकर बेचते थे इंटरनेशनल मार्केट में लखनऊ। उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में राम भवन और उसकी पत्नी दुर्गावती के कारनामों का सवा पांच साल पहले खुलासा होने पर पूरे देश में हंगामा मच गया था। मासूमों के पोर्न वीडियो और फोटो बनाकर उन्हें इंटरनेशनल मार्केट में ऑनलाइन बेचने का काला धंधा करने के दोषी इस दंपति को अब जिले के पास्को कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई है। राम भवन और उसकी पत्नी दुर्गावती के गंदे कामों का खुलासा एक व्यक्ति की इंटरपोल के माध्यम से अक्टूबर 2020 में सीबीआई को शिकायत करने के बाद हुआ था। शिकायतकर्ता ने मासूम बच्चों के पोर्न वीडियो और फोटो सीबीआई को भेजे थे। उसके दिए गए सबूतों और शिकायत के आधार पर सीबीआई ने मामला दर्ज कर कार्रवाई की थी।  सीबीआई ने तब बांदा के जलकल विभाग में कार्यरत जूनियर इंजीनियर राम भवन को इस मामले में पकड़ा था। सीबीआई को अपनी छानबीन में एक पेन ड्राइव मे...

Video - 'बीएसपी अकेले लड़ेगी चुनाव, गठबंधन करने की खबर हवा हवाई'

चित्र
लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने उनकी पार्टी को लेकर गठबंधन कर चुनाव लड़ने की अफवाहों और चर्चाओं पर गंभीर चिंता जताई है। पार्टी सुप्रीमो ने कहा कि बीएसपी के बारे में विधानसभा का अगला चुनाव गठबंधन करके लड़ने की चर्चा लोगों को गुमराह करने की नीयत वाली फेक (Fake) न्यूज है।  मायावती ने कहा कि यह बिल्कुल गलत, झूठ, हवा हवाई व मनगढ़ंत खबर है। बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को ऐसी अफवाहों से बचने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि बीएसपी अकेले अपने बलबूते पर चुनाव लड़ेगी। गठबंधन करने से उनकी पार्टी को नुकसान होता है। उनकी पार्टी को दूसरे दलों के वोट नहीं मिलते। इस बारे में कई बार सार्वजनिक तौर पर तथा खास तौर से 9 अक्टूबर 2025 को बीएसपी के जन्मदाता एवं संस्थापक कांशीराम जी की पुण्यतिथि के मौके पर लखनऊ में आयोजित महारैली में भी खुली घोषणा की जा चुकी है। इसके बावजूद कुछ लोग और कुछ मीडिया उल्टी-पुल्टी व गलत खबर प्रचारित करने से बाज नहीं आ रहे हैं। बीएसपी कार्यकर्ता-नेता चुनाव तैयारी पर दें ध्यान  उन्होंने कहा कि इस पर लोगों को ध्यान देन...

Video - AI-रडार तकनीक से लैस बाइक का करिये दीदार, हर खतरे से कर देगी अलर्ट

चित्र
नई दिल्ली। देश की राष्ट्रीय राजधानी स्थित भारत मंडपम् में चल रहे पांच दिवसीय इंडिया AI impact summit 2026 के दूसरे दिन मंगलवार को एक अनोखी बाइक पेश की। यहां देश की पहली AI और रडार तकनीक से लैस बाइक के दीदार कराए गए। यह ऐसी बाइक है जो सामने से आने वाले संभावित खतरे को पहले ही पहचान लेगी और चालक को कुछ सेकेंड पहले अलर्ट जारी करेगी। तकनीक जगत के प्रतिष्ठित AI Impact Summit के मंच पर ऑटो सेक्टर में AI से आने वाले अन्य बड़े और सकारात्मक बदलावों की झलक देखने को मिल रही है। इससे पहले यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रदर्शनी का दौरा कर पूरी टीम की सराहना कर उनका उत्साहवर्धन किया। AI के जरिए ऑटो उद्योग में ग्रोथ को नई रफ्तार मिलने की उम्मीद है। साथ ही शिप मेकिंग और सेमीकंडक्टर डिजाइन जैसे क्षेत्रों में भी यह तकनीक अहम भूमिका निभाएगी। वीडियो एंड कटेंट साभार 

Video - नाम नहीं परिणाम है सेना की नई लाइट कॉम्बैट बटालियन 'भैरव'

चित्र
भारतीय सेना ने अपनी नई लाइट कॉम्बैट बटालियन 'भैरव' को एक शॉर्ट फिल्म के जरिये दुनिया के सामने रखा। महाशिवरात्रि के मौके पर रविवार को सेना के X हैंडल और Instagram अकाउंट पर इसका वीडियो सेना ने शेयर किया। फिल्मी दुनिया के महानायक अमिताभ बच्चन ने इसमें अपनी आवाज के जरिये 'भैरव' के साहस, सटीकता और क्षमताओं का वर्णन किया है।  वैसे, भैरव बटालियन ने 77वें गणतंत्र दिवस पर 26 जनवरी 2026 को पहली बार परेड में हिस्सा लिया था, लेकिन इस वीडियो के माध्यम से इस घातक बटालियन की अनदेखी तस्वीरें दुनिया के सामने आई हैं। नई लाइट कॉम्बैट बटालियन भैरव की टैगलाइन है, 'भैरव नाम नहीं, पहचान। भैरव नाम नहीं, परिणाम।' पानी के रास्ते अपने लक्ष्य तक पहुंचने, जंगल में घात लगाकर हमला करने की रणनीति से लेकर हेलीकॉप्टर से उतरकर सटीक हमला करने तक की खूबी से लैस इन जवानों की क्षमता को वीडियो में दिखाया गया है। भारतीय सेना की 'भैरव बटालियन' (Bhairav Battalion) अक्टूबर 2025 में गठित एक नई, उच्च प्रशिक्षित, और अत्यधिक घातक लाइट कमांडो यूनिट है, जो आधुनिक युद्ध और ड्रोन तकनीक से लैस है। यह बटाल...

Video - केदारेश्वर महादेव : इटावा में दर्शन को उमड़े श्रद्धालु, अखिलेश बनवा रहे मंदिर

चित्र
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की तरफ से बनवाया जा रहा बाबा भोलेनाथ का विशाल मंदिर 'केदारेश्वर महादेव' अब आकार लेने लगा है। इसी साल सावन के महीने तक इसे पूरा करके श्रद्धालुओं के लिए खोल देने की इच्छा पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जता चुके हैं।  इस शिवरात्रि पर रविवार को यहां पर केदारेश्वर महादेव के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में आसपास के श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने X हैंडल पर इस मंदिर के वीडियो के साथ ट्वीट कर लिखा, 'यहाँ बसता है विश्वास, बरसता है आशीर्वाद…‘सर्व मंगल-सर्व कल्याण’ की कामनाओं के साथ महाशिवरात्रि की महा-शुभकामनाएं!'

शंकराचार्य से मिलकर बोले अलंकार, 85% ओबीसी-सवर्ण SC-ST एक्ट के खिलाफ

चित्र
लखनऊ। ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती से रविवार देर शाम को काशी में सस्पेंडेड पीसीएस अफसर अलंकार अग्निहोत्री की मुलाकात हुई। माघ मेला में शंकराचार्य के अपमान से आहत होकर उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। शंकराचार्य से मुलाकात के बाद मीडिया के सवाल के जवाब में अलंकार अग्निहोत्री एससी-एसटी एक्ट को लेकर भी हमलावर दिखे।  उन्होंने कहा कि 85% ओबीसी और सवर्ण समाज के लोग दुरुपयोग किए जाने वाले इस एससी-एसटी एक्ट के खिलाफ हैं। अब वह इस एक्ट को हटवाने को लेकर आंदोलन करेंगे। बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट रहते हुए यूजीसी बिल के विरोध में अपने पद से इस्तीफा देने वाले अलंकार अग्निहोत्री ने तब प्रयागराज में माघ मेला के दौरान बटुकों की चोटी पकड़कर खींचने और उन्हें पीटने को लेकर भी नाराजगी जताई थी। लखनऊ से शुरू करेंगे जन जागरण अभियान उन्होंने कहा कि एससी-एसटी कानून का दुरुपयोग कर किसी भी व्यक्ति को परेशान किया जा सकता है। हाल यह है कि इस एक्ट के तहत दर्ज होने वाले 95 फीसदी केस झूठे होते हैं। अलंकार ने कहा कि जल्द ही लखनऊ में फर्जी आरोपों का डेटा लेकर एक बहुत बड़ा जनजागरण ...