Video - 'बीएसपी अकेले लड़ेगी चुनाव, गठबंधन करने की खबर हवा हवाई'

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने उनकी पार्टी को लेकर गठबंधन कर चुनाव लड़ने की अफवाहों और चर्चाओं पर गंभीर चिंता जताई है। पार्टी सुप्रीमो ने कहा कि बीएसपी के बारे में विधानसभा का अगला चुनाव गठबंधन करके लड़ने की चर्चा लोगों को गुमराह करने की नीयत वाली फेक (Fake) न्यूज है।  मायावती ने कहा कि यह बिल्कुल गलत, झूठ, हवा हवाई व मनगढ़ंत खबर है।

बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को ऐसी अफवाहों से बचने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि बीएसपी अकेले अपने बलबूते पर चुनाव लड़ेगी। गठबंधन करने से उनकी पार्टी को नुकसान होता है। उनकी पार्टी को दूसरे दलों के वोट नहीं मिलते। इस बारे में कई बार सार्वजनिक तौर पर तथा खास तौर से 9 अक्टूबर 2025 को बीएसपी के जन्मदाता एवं संस्थापक कांशीराम जी की पुण्यतिथि के मौके पर लखनऊ में आयोजित महारैली में भी खुली घोषणा की जा चुकी है। इसके बावजूद कुछ लोग और कुछ मीडिया उल्टी-पुल्टी व गलत खबर प्रचारित करने से बाज नहीं आ रहे हैं।

बीएसपी कार्यकर्ता-नेता चुनाव तैयारी पर दें ध्यान 

उन्होंने कहा कि इस पर लोगों को ध्यान देने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। बीएसपी के लोगों को यह अच्छी तरह से मालूम है कि कांग्रेस, सपा व भाजपा आदि पार्टियों की सोच संकीर्ण व बाबा साहेब की विरोधी होने के कारण मात्र चुनावी स्वार्थ है। इनसे गठबंधन करने से बीएसपी को केवल नुकसान ही होता है, फायदा नहीं। इसी लिये बीएसपी के लोग अपने 2027 के मिशन में अकेले ही पूरे जी-जान से लगे हुये हैं, जिस पर से उन लोगों का ध्यान भटकाने के लिए ही इस प्रकार की साजिशें होती रहती हैं। मायावती ने कहा कि पार्टी के सभी लोगों से यही अनुरोध है कि वे ऐसी अनर्गल व मनगढ़ंत बातों पर कतई ध्यान ना दें। वे हाथी की मस्त चाल चलते रहें तथा सन 2007 की तरह अकेले ही अगला चुनाव लड़कर फिर से बीएसपी की पूर्ण बहुमत की अपनी सरकार जरूर बनायें।

टाइप-8 के बंगले के बारे में भी रखा पक्ष

मायावती ने कहा कि बीएसपी की राष्ट्रीय अध्यक्ष होने के साथ-साथ विशेषकर सुरक्षा खतरों के मद्देनजर दिल्ली में पहले की ही तरह का टाइप-8 का नया बंगला उनको काफी लम्बे समय के बाद अभी हाल ही में अलाट हुआ है। इस बारे में गलत व गुमराह करने वाली और बीएसपी को क्षति पहुंचाने की बातें षड्यंत्र के तहत प्रचारित की जा रही हैं, उससे लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। इस मामले में सच्चाई यह है कि वर्तमान सरकार ने टाइप-8 का बंगला मेरी सुरक्षा के हिसाब से अब सही अलाट करने से पहले कई और भी बंगले अलाट किये थे। जिन्हें सुरक्षा कारणों से नहीं लिया और यदि लिया भी था तो उसे कुछ समय के बाद ही छोड़ दिया था। अब फिर मुझे टाइप-8 का सही बंगला अलाट किया गया है, जिसे मैंने स्वीकार भी कर लिया है। जिसको लेकर भी अब किस्म-किस्म की गलत बातें प्रचारित की जा रही हैं।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी : विद्युत अभियंताओं के चुनाव में संजय सिंह चौहान अध्यक्ष व जितेंद्र सिंह गुर्जर पुन: महासचिव निर्वाचित

चंद्र ग्रहण रविवार 07 सितम्बर को, जानिए किन राशियों पर पड़ेगा प्रभाव और क्या करें उपाय

लोक चौपाल में रामकथा का वैश्विक सन्दर्भ और मॉरीशस पर चर्चा