Video - इलाहाबाद हाईकोर्ट ने शंकराचार्य की गिरफ्तारी पर लगाई रोक

लखनऊ। ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती अपने खिलाफ दर्ज किये गए पॉक्सो एक्ट में अग्रिम जमानत की मांग को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट गए थे। शुक्रवार को इस मामले की सुनवाई करते हुए अदालत ने फिलहाल उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है।

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बड़ी राहत देते हुए उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगाते हुए फैसला सुरक्षित कर लिया है। अदालत ने जब यह फैसला दिया तो तालियां बजने लगीं। शंकराचार्य पर बच्चों के कथित यौन शोषण को लेकर पॉक्सो एक्ट के तहत प्रयागराज जिले के झूंसी थाने में मामला दर्ज कराया गया है।



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी : विद्युत अभियंताओं के चुनाव में संजय सिंह चौहान अध्यक्ष व जितेंद्र सिंह गुर्जर पुन: महासचिव निर्वाचित

चंद्र ग्रहण रविवार 07 सितम्बर को, जानिए किन राशियों पर पड़ेगा प्रभाव और क्या करें उपाय

लोक चौपाल में रामकथा का वैश्विक सन्दर्भ और मॉरीशस पर चर्चा