Video - बलिया से बक्सर में आई बारात, स्टेज पर दुल्हन संग कर दिया ऐसा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से बिहार के बक्सर में शादी के लिए बीती 24 फरवरी को एक बारात पहुंची। यहां स्टेज पर जब दूल्हा और दुल्हन की आरती उतारी जा रही थी, तभी वहां भीड़ में मुंह पर कपड़ा लपेटे खड़े एक युवक ने दुल्हन को गोली मार दी। जब तक लोग कुछ समझते, वह युवक वहां से फरार हो गया। 

मामले की जानकारी मिलने के बाद बिहार पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई शुरू की और दीनबंधु नाम के एक युवक को पकड़ा। पुलिस का कहना है कि आरोपी युवक, युवती के पड़ोस में रहता था। हथियार और मौके से खोखा बरामद कर लिया गया है। फिलहाल युवती खतरे से बाहर है। उसका इलाज जारी है।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

चंद्र ग्रहण रविवार 07 सितम्बर को, जानिए किन राशियों पर पड़ेगा प्रभाव और क्या करें उपाय

लखनऊ: सर्राफा व्यापारी मुंह ढक कर आने वालों से नहीं करेंगे व्यापार

यूपी की राजधानी के दीदार करने हैं, तो 'लखनऊ दर्शन' हाजिर है