मायावती ने यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन को देश की गरिमा के खिलाफ बताया
लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने AI इंपैक्ट समिट में यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन की आलोचना की है। शनिवार को अपने X हैडल पर उन्होंने इस बाबत ट्वीट कर अपनी बात रखी।
उत्तर प्रदेश की चार बार मुख्यमंत्री रह चुकीं मायावती ने लिखा, 'नई दिल्ली में आयोजित 'एआई इम्पैक्ट समिट', जिसमें देश व विदेश के भी काफी प्रमुख लोग आमंत्रित थे तथा यह इवेन्ट अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियों में था, इस दौरान जिन भी लोगों द्वारा अर्द्धनग्न होकर अपना रोष प्रकट किया है जिसमें अधिकतर कांग्रेसी युवा बताये जा रहे हैं, वह अति-अशोभनीय व निन्दनीय है।'
बसपा सुप्रीमो ने लिखा, अगर यह सम्मेलन अन्तर्राष्ट्रीय स्तर का नहीं होता तो अलग बात थी, किन्तु समिट के दौरान ऐसा आचरण करना यह चिन्ता की बात है अर्थात अपने देश की गरिमा व इमेज को ना बिगाड़ा जाये तो यह उचित होगा।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें