Video - AI-रडार तकनीक से लैस बाइक का करिये दीदार, हर खतरे से कर देगी अलर्ट

नई दिल्ली। देश की राष्ट्रीय राजधानी स्थित भारत मंडपम् में चल रहे पांच दिवसीय इंडिया AI impact summit 2026 के दूसरे दिन मंगलवार को एक अनोखी बाइक पेश की। यहां देश की पहली AI और रडार तकनीक से लैस बाइक के दीदार कराए गए। यह ऐसी बाइक है जो सामने से आने वाले संभावित खतरे को पहले ही पहचान लेगी और चालक को कुछ सेकेंड पहले अलर्ट जारी करेगी।

तकनीक जगत के प्रतिष्ठित AI Impact Summit के मंच पर ऑटो सेक्टर में AI से आने वाले अन्य बड़े और सकारात्मक बदलावों की झलक देखने को मिल रही है। इससे पहले यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रदर्शनी का दौरा कर पूरी टीम की सराहना कर उनका उत्साहवर्धन किया। AI के जरिए ऑटो उद्योग में ग्रोथ को नई रफ्तार मिलने की उम्मीद है। साथ ही शिप मेकिंग और सेमीकंडक्टर डिजाइन जैसे क्षेत्रों में भी यह तकनीक अहम भूमिका निभाएगी।

वीडियो एंड कटेंट साभार 



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी : विद्युत अभियंताओं के चुनाव में संजय सिंह चौहान अध्यक्ष व जितेंद्र सिंह गुर्जर पुन: महासचिव निर्वाचित

चंद्र ग्रहण रविवार 07 सितम्बर को, जानिए किन राशियों पर पड़ेगा प्रभाव और क्या करें उपाय

लोक चौपाल में रामकथा का वैश्विक सन्दर्भ और मॉरीशस पर चर्चा