Video - पत्नी के प्रेमी का मर्डर कर पुलिस को चुनौती देने वाला शख्स फोर्स से करता रहा बहस

लखनऊ। मेरठ जिले का यह मामला सोशल मीडिया में सुर्खियों में है। यहां के एक निवासी प्रदीप ने अपनी पत्नी के प्रेमी की तीन गोलियां मार कर हत्या की। फिर उसने इसका वीडियो वायरल कर पुलिस को खुली चुनौती दी।

वह इतने पर ही नहीं रुका। जब पुलिस को चुनौती देने वाले इस शख्स को फोर्स ने घेर लिया तो काफी देर तक वह हथियार लहराते हुए पुलिस को चुनौती देता रहा। वह अपने साथ किए गए पुलिस के अत्याचार की बात कहता रहा। हाथों में असलहा लिये प्रदीप को पुलिस वाले समझाते रहे और उसे न्याय दिलाने का भरोसा देते रहे। गुरुवार के इस मामले में आखिरकार किसी तरह पुलिस ने उसे काबू किया।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी : विद्युत अभियंताओं के चुनाव में संजय सिंह चौहान अध्यक्ष व जितेंद्र सिंह गुर्जर पुन: महासचिव निर्वाचित

चंद्र ग्रहण रविवार 07 सितम्बर को, जानिए किन राशियों पर पड़ेगा प्रभाव और क्या करें उपाय

लोक चौपाल में रामकथा का वैश्विक सन्दर्भ और मॉरीशस पर चर्चा