Video - टमाटर के साथ आलू-बैगन की खेती को कृषि मंत्री ने सराहा
लखनऊ। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान गुरुवार को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में थे। यहां उन्होंने ICAR-भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान (IIVR) का निरीक्षण किया। यहां ग्राफ्टिंग तकनीक के माध्यम से टमाटर के साथ आलू की खेती की जा रही है, जिसमें टमाटर के पौधे में ऊपर टमाटर और नीचे मिट्टी में आलू उगाया जा रहा है।
श्री चौहान ने इसे देखने के साथ इस कार्य में लगे कृषि वैज्ञानिकों और टीम की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस तकनीक से भूमि, पानी और पोषक तत्वों का बेहतर उपयोग होता है। इस तरीके से एक ही खेत में किसान को दो फसलों की पैदावार मिलती है, लागत घटती है और आमदनी बढ़ती है।
टमाटर के साथ बैगन की भी खेती
उन्होंने कहा कि वाराणसी स्थित ICAR-भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान (IIVR) ग्राफ्टिंग तकनीक का अद्भुत प्रयोग कर रहा है। इस तकनीक के माध्यम से टमाटर के साथ बैगन की भी खेती हो रही है। इसमें एक ही पौधे में दो फसलें हो जाती हैं, जिससे लागत कम होती है, उत्पादन बढ़ता है और आमदनी भी अधिक होती है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें