शंकराचार्य से मिलकर बोले अलंकार, 85% ओबीसी-सवर्ण SC-ST एक्ट के खिलाफ

लखनऊ। ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती से रविवार देर शाम को काशी में सस्पेंडेड पीसीएस अफसर अलंकार अग्निहोत्री की मुलाकात हुई। माघ मेला में शंकराचार्य के अपमान से आहत होकर उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। शंकराचार्य से मुलाकात के बाद मीडिया के सवाल के जवाब में अलंकार अग्निहोत्री एससी-एसटी एक्ट को लेकर भी हमलावर दिखे। 

उन्होंने कहा कि 85% ओबीसी और सवर्ण समाज के लोग दुरुपयोग किए जाने वाले इस एससी-एसटी एक्ट के खिलाफ हैं। अब वह इस एक्ट को हटवाने को लेकर आंदोलन करेंगे। बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट रहते हुए यूजीसी बिल के विरोध में अपने पद से इस्तीफा देने वाले अलंकार अग्निहोत्री ने तब प्रयागराज में माघ मेला के दौरान बटुकों की चोटी पकड़कर खींचने और उन्हें पीटने को लेकर भी नाराजगी जताई थी।

लखनऊ से शुरू करेंगे जन जागरण अभियान

उन्होंने कहा कि एससी-एसटी कानून का दुरुपयोग कर किसी भी व्यक्ति को परेशान किया जा सकता है। हाल यह है कि इस एक्ट के तहत दर्ज होने वाले 95 फीसदी केस झूठे होते हैं। अलंकार ने कहा कि जल्द ही लखनऊ में फर्जी आरोपों का डेटा लेकर एक बहुत बड़ा जनजागरण अभियान वह शुरू करेंगे। 

7 फरवरी से आंदोलन शुरू करने की तैयारी

उन्होंने कहा कि यदि केंद्र सरकार ने 6 फरवरी तक इस कानून को वापस नहीं लिया तो वे लोग दिल्ली तक जाएंगे। उन्होंने दावा किया कि यूजीसी के बिल के बाद बहुत बड़ा वर्ग पूरे देश में इनसे नाराज हैं। अलंकार ने कहा कि 85 फीसदी ओबीसी और सवर्ण चाहते हैं कि इस बिल को खत्म किया जाए। यदि ऐसा नहीं करते हैं तो हमने तय किया है कि सात फरवरी से आंदोलन शुरू करेंगे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

चंद्र ग्रहण रविवार 07 सितम्बर को, जानिए किन राशियों पर पड़ेगा प्रभाव और क्या करें उपाय

लखनऊ: सर्राफा व्यापारी मुंह ढक कर आने वालों से नहीं करेंगे व्यापार

यूपी की राजधानी के दीदार करने हैं, तो 'लखनऊ दर्शन' हाजिर है