Video - केदारेश्वर महादेव : इटावा में दर्शन को उमड़े श्रद्धालु, अखिलेश बनवा रहे मंदिर

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की तरफ से बनवाया जा रहा बाबा भोलेनाथ का विशाल मंदिर 'केदारेश्वर महादेव' अब आकार लेने लगा है। इसी साल सावन के महीने तक इसे पूरा करके श्रद्धालुओं के लिए खोल देने की इच्छा पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जता चुके हैं। 

इस शिवरात्रि पर रविवार को यहां पर केदारेश्वर महादेव के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में आसपास के श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने X हैंडल पर इस मंदिर के वीडियो के साथ ट्वीट कर लिखा, 'यहाँ बसता है विश्वास, बरसता है आशीर्वाद…‘सर्व मंगल-सर्व कल्याण’ की कामनाओं के साथ महाशिवरात्रि की महा-शुभकामनाएं!'


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी : विद्युत अभियंताओं के चुनाव में संजय सिंह चौहान अध्यक्ष व जितेंद्र सिंह गुर्जर पुन: महासचिव निर्वाचित

चंद्र ग्रहण रविवार 07 सितम्बर को, जानिए किन राशियों पर पड़ेगा प्रभाव और क्या करें उपाय

लोक चौपाल में रामकथा का वैश्विक सन्दर्भ और मॉरीशस पर चर्चा