Video - शंकराचार्य बोले, हिस्ट्रीशीटर के लगाये आरोपों की कोर्ट जल्द करे जांच

लखनऊ। ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने उनके ऊपर लगे यौन शोषण के आरोपों पर कोर्ट से मामले की तेज गति से जांच करने की अपील की है। शंकराचार्य ने कहा आरोप लगाने वाले हिस्ट्रीशीटर का काम ही लोगों पर फर्जी केस करके उगाही करना है।

मालूम हो कि पाक्सो कोर्ट ने इस मामले में आरोपों पर एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है। इसी मामले में शंकराचार्य मीडिया के सवालों पर शनिवार को प्रतिक्रिया दे रहे थे। शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा कि जिसने आरोप लगाया, वह हिस्ट्रीशीटर है। यूपी के शामली जिले के कांधला में रजिस्टर में HS नंबर-76ए पर उसका नाम लिखा है। वह आदमी रामभद्राचार्य जी का शिष्य बन जाता है और रामभद्राचार्य जी का बल कहां है, यह भी आप जान लीजिए। उन्होंने कहा कि गौ माता की रक्षा के लिए हम जो आवाज उठा रहे हैं, उसको बंद करने के लिए सारे प्रयत्न हो रहे हैं।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

चंद्र ग्रहण रविवार 07 सितम्बर को, जानिए किन राशियों पर पड़ेगा प्रभाव और क्या करें उपाय

लखनऊ: सर्राफा व्यापारी मुंह ढक कर आने वालों से नहीं करेंगे व्यापार

यूपी की राजधानी के दीदार करने हैं, तो 'लखनऊ दर्शन' हाजिर है