Video - नाम नहीं परिणाम है सेना की नई लाइट कॉम्बैट बटालियन 'भैरव'

भारतीय सेना ने अपनी नई लाइट कॉम्बैट बटालियन 'भैरव' को एक शॉर्ट फिल्म के जरिये दुनिया के सामने रखा। महाशिवरात्रि के मौके पर रविवार को सेना के X हैंडल और Instagram अकाउंट पर इसका वीडियो सेना ने शेयर किया। फिल्मी दुनिया के महानायक अमिताभ बच्चन ने इसमें अपनी आवाज के जरिये 'भैरव' के साहस, सटीकता और क्षमताओं का वर्णन किया है। 

वैसे, भैरव बटालियन ने 77वें गणतंत्र दिवस पर 26 जनवरी 2026 को पहली बार परेड में हिस्सा लिया था, लेकिन इस वीडियो के माध्यम से इस घातक बटालियन की अनदेखी तस्वीरें दुनिया के सामने आई हैं। नई लाइट कॉम्बैट बटालियन भैरव की टैगलाइन है, 'भैरव नाम नहीं, पहचान। भैरव नाम नहीं, परिणाम।' पानी के रास्ते अपने लक्ष्य तक पहुंचने, जंगल में घात लगाकर हमला करने की रणनीति से लेकर हेलीकॉप्टर से उतरकर सटीक हमला करने तक की खूबी से लैस इन जवानों की क्षमता को वीडियो में दिखाया गया है।

भारतीय सेना की 'भैरव बटालियन' (Bhairav Battalion) अक्टूबर 2025 में गठित एक नई, उच्च प्रशिक्षित, और अत्यधिक घातक लाइट कमांडो यूनिट है, जो आधुनिक युद्ध और ड्रोन तकनीक से लैस है। यह बटालियन सीमा पार के सर्जिकल स्ट्राइक, टोही और त्वरित प्रतिक्रिया अभियानों के लिए विशेष रूप से डिजाइन की गई है। सेना के जानकार बताते हैं, यह नियमित इन्फैंट्री और स्पेशल फोर्सेज के बीच की खाई को पाटती है। इसमें लगभग 250 सैनिक शामिल हैं, जो Fight Tonight क्षमता के साथ बहुत कम समय में दुश्मन पर हमला करने के लिए तैयार रहते हैं। ये बटालियन अत्याधुनिक ड्रोन, निगरानी उपकरण और हल्के घातक हथियारों से लैस हैं।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी : विद्युत अभियंताओं के चुनाव में संजय सिंह चौहान अध्यक्ष व जितेंद्र सिंह गुर्जर पुन: महासचिव निर्वाचित

चंद्र ग्रहण रविवार 07 सितम्बर को, जानिए किन राशियों पर पड़ेगा प्रभाव और क्या करें उपाय

लोक चौपाल में रामकथा का वैश्विक सन्दर्भ और मॉरीशस पर चर्चा