संदेश

Video - बंगाल चुनाव में मोदी, शाह और योगी ने झोंकी ताकत

चित्र
नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में प्रचार के अंतिम दिन 27 अप्रैल सोमवार को भारतीय जनता पार्टी ने प्रचार अभियान में पूरी ताकत झोंक दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक तरफ मोर्चा संभाला तो दूसरी तरफ पार्टी के वरिष्ठ नेता केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी रोड शो करके भाजपा को वोट देने की अपील करते दिखे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ भी प्रचार अभियान के अंतिम दिन पश्चिम बंगाल में थे। उन्होंने ने भी भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में रोड शो किया। पश्चिम बंगाल में दूसरे और अंतिम चरण का चुनाव प्रचार आज शाम समाप्त होगा। 29 अप्रैल को 142 सीटों पर मतदान होना है। जिसके लिए 1448 उम्मीदवार मैदान में हैं। इससे पहले विधानसभा की 152 सीटों पर वोट डाले जा चुके हैं। मतगणना 4 मई को होगी।

Video - लू चलेगी, बच के रहिए

चित्र
लखनऊ। रिकॉर्ड  तोड़ गर्मी पड़ रही है। बुंदेलखंड के जिले तो तप ही रहे हैं, कानपुर, वाराणसी और प्रयागराज आदि में भी भीषण गर्मी पड़ रही है। इस बीच मौसम विभाग ने लू से बचने की चेतावनी दी है। मौसम विभाग का कहना है कि दोपहर में 12 बजे से 4 तक बाहर नहीं निकलें। यदि निकलने की जरूरत पड़े तो तरल पदार्थों का सेवन करें। ORS और पानी व छाछ आदि का सेवन करके निकलें। वैसे 27 अप्रैल तक मौसम ज्यादा गर्म रहेगा। लू की स्थिति रहेगी। इसके बाद थोड़ी बूंदाबांदी होने से तापमान कुछ काम होगा।

Video - राहुल ने बताया, क्यों दर्ज हैं उन पर 36 मुकदमे

चित्र
नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशियों के प्रचार अभियान के लिए लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शनिवार को कोलकाता में थे। यहां उन्होंने एक पब्लिक मीटिंग के दौरान कहा कि उनके ऊपर पूरे देश भर में 36 मुकदमे हैं। राहुल गांधी ने कहा कि मेरे ऊपर देशभर में 36 केस हैं, क्योंकि मैं RSS-BJP से लड़ता हूं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने मुझसे मेरा सरकारी घर छीन लिया था। मेरी सांसदी रद्द कर दी थी और ED ने मुझसे 55 घंटे पूछताछ की थी। राहुल ने कहा कि अब सवाल है कि ममता जी पर कितने केस हैं। उनसे ED ने कितने घंटे पूछताछ की? उन्होंने कहा कि पूरा बंगाल जानता है कि TMC के लोगों ने शारदा चिट फंड और रोज वैली चिट फंड घोटाला किया। यहां गुंडा टैक्स लिया जाता है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कांग्रेस पार्टी की तरफ से इस बाबत जानकारी दी गई। जिसमें बताया गया कि राहुल ने कहा कि नरेंद्र मोदी, ममता बनर्जी जी पर इसलिए हमला नहीं करते, क्योंकि वो जानते हैं कि असली लड़ाई TMC से नहीं, बल्कि कांग्रेस पार्टी से है।

Video - शक्तिपीठ विंध्यवासिनी धाम पहुंचीं अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी

चित्र
लखनऊ। मां भगवती के 51 शक्तिपीठों में से एक उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में विंध्यवासिनी धाम पर दर्शन करने के लिए बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी पहुंचीं। यहां उन्हें गर्भगृह में मां की पूजा-आराधना और दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। शिल्पा शेट्टी ने माता रानी की आरती उतारी। उनसे प्रार्थना की और अपने गले से एक माला उतार कर मां विंध्यवासिनी के चरणों में अर्पित किया। दर्शन के पश्चात उन्होंने मंदिर परिसर को भी देखा और फिर वहां से अपने गंतव्य को रवाना हुईं।

अब लखनऊ से चलेगा खाटू श्याम के दर्शन को 'श्याम रथ'

चित्र
लखनऊ। सरोजिनी नगर विधानसभा सीट के भारतीय जनता पार्टी के विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह अब अपने इस क्षेत्र से खाटू श्याम के दर्शन कराने के लिए जल्द ही 'श्याम रथ' चलवाएंगे। अभी यहां के वरिष्ठ नागरिकों को अयोध्या का दर्शन कराने के लिए 'राम रथ' चलाया जा रहा है। सरोजिनी नगर के नटकुर मैदान में बुधवार को भजन संध्या का आयोजन था। कार्यक्रम के आयोजक डॉ. राजेश्वर सिंह से इस अवसर पर प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल ने लखनऊ से खाटू श्याम यात्रा प्रारंभ करने एवं खाटू श्याम दरबार की स्थापना का आग्रह किया। जिसे डॉ. राजेश्वर सिंह ने सहर्ष स्वीकार किया।  विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि अब सरोजनीनगर के भक्तों के लिए ‘राम रथ’ के बाद ‘श्याम रथ’ की भी तैयारी की जाएगी, जिससे अधिक से अधिक भक्त खाटू श्याम जी के दर्शन का लाभ प्राप्त कर सकें। उन्होंने बताया कि अभी राम रथ श्रवण यात्रा के माध्यम से सरोजनीनगर परिवार के हजारों श्रद्धालुओं को अयोध्या में प्रभु श्रीराम के भव्य मंदिर के दर्शन कराने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। साथ ही क्षेत्र में अब तक 220 मंदिरों के जीर्णोद्धार एवं सुंदरीकरण का कार्य सांस्कृ...

Video - बदरीनाथ धाम के कपाट खुले

चित्र
शंकराचार्य जी के सान्निध्य में बदरीनाथ मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोले गए  चमोली (उत्तराखंड)। बदरीनाथ धाम के कपाट गुरुवार को श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। इससे पहले ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के सान्निध्य में वैदिक मंत्रों के साथ द्वार पूजा सम्पन्न हुई। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और मंदिर समिति के अध्यक्ष भी इस दौरान मौजूद रहे। वैशाख शुक्ल सप्तमी के दिन तय मुहूर्त में प्रातः 6:15 बजे  मंदिर के कपाट खुले। कपाट खुलने से पूर्व द्वारपूजन, पंचांग पूजन के बाद नर पूजा के लिए रावल जी ने जिम्मेदारी सम्हाली। बदरीनाथ मंदिर के कपाट खुलने के अवसर पर लगातार चौथी बार ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि 12 सितंबर 2022 को ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य पद पर स्वामी जी प्रतिष्ठित हुए थे।  इस अवसर पर ज्योतिष्पीठ के शंकराचार्य ने कहा कि मंदिर के कपाट खुलने के बाद सभी सनातन धर्मावलंबी अगले छह माह तक भगवान बदरी विशाल के दर्शन का पुण्य लाभ लेकर अपना जीवन धन्य बना सकते हैं। इस अव...

Video - पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर उतरे फाइटर प्लेन

चित्र
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल एक्सप्रेस पर बुधवार को भारतीय वायु सेवा के फाइटर प्लेन उतरे। सुल्तानपुर में यह रोमांचक दृश्य देखने के दौरान लोगों की भीड़ लग गई। भारतीय वायुसेना के युद्धाभ्यास के दौरान इन्हें यहां उतारा गया था। मिराज और राफेल आदि ने यहां पर टच डाउन ही नहीं किया बल्कि इस एक्सप्रेसवे पर उतरकर पुनः उड़ान भरी। इस रोमांचक दृश्य को देखने के दौरान एक्सप्रेसवे के दोनों तरफ आते-जाते लोग ठहर गए। इस दौरान सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त थे। फाइटर प्लेन के उतरने वाले पूरे क्षेत्र में वायु सेना के अफसरों और पुलिस कर्मियों की सख्त निगरानी रही।

Video - लेंसकार्ट मामला उठाने वाली नाजिया इलाही को मिली पाकिस्तान से धमकी

चित्र
हिन्दुस्तान में कॉरपोरेट ऑफिसों मसलन महाराष्ट्र के नासिक टीसीएस में कथित धर्मांतरण का दबाव डालना और लेंसकार्ट में धार्मिक प्रतीक चिह्नों खासकर हिंदू कर्मचारियों को तिलक लगाने व कलावा पहनने से रोकने आदि के बढ़ते मामलों के बीच लेंसकार्ट मामले में हिंदू कर्मचारियों के साथ खड़ी होने वाली नाजिया इलाही खान सुर्खियों में हैं। भारतीय जनता पार्टी की नेता नाजिया इलाही खान ने अपने X अकाउंट पर उन्हें पाकिस्तान से धमकी दिए जाने को लेकर पोस्ट किया है। नाजिया इलाही खान की पोस्ट के मुताबिक, 'उन्हें मैंने #Lenskart के हिंदू कर्मचारियों को तिलक लगाया।पाकिस्तान के आतंकवादी संगठन मुझसे इतने नाराज़ हैं कि उन्होंने सुबह-सुबह मुझे जान से मारने की धमकी दी! और उनका दावा है कि मुसलमान जल्द ही भारत को इस्लामी देश बना देंगे।' लेंसकार्ट मामले में नाजिया इलाही खान के शोरूम पर पहुंचकर हिंदू कर्मचारियों को तिलक लगाने और वहां के मैनेजर मोहसिन खान को चेतावनी देने के बाद यह बात साफ हो गई है कि कारपोरेट सेक्टर में उठ रहे ये विवाद अनायास नहीं हैं। 

Video - बाबा विश्वनाथ का फलों के रस से अभिषेक

चित्र
लखनऊ। काशी में बाबा विश्वनाथ धाम में अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर सोमवार को भगवान श्री विश्वेश्वर का विभिन्न फलों के रसों से श्रद्धा और भक्ति संग अभिषेक किया गया। रसाभिषेक के बाद विधि-विधान से भोलेनाथ का श्रृंगार कर उनकी आरती की गई।  काशी विश्वनाथ मंदिर ट्रस्ट की तरफ से इस बाबत सोशल मीडिया पर दी गई जानकारी के अनुसार अक्षय तृतीया के इस पावन अवसर व बढ़ती गर्मी को दृष्टिगत रखते हुए धाम में उपस्थित श्रद्धालुओं एवं कार्यरत कार्मिकों के मध्य बेल, नींबू एवं दही से निर्मित शीतल पेय का भी वितरण किया गया।

Video - पश्चिम बंगाल में हर TMC प्रत्याशी मांग रहा सायोनी का साथ

चित्र
अपने भाषणों से समा बांध देने वाली सायोनी घोष तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की भरोसेमंद युवा नेता हैं। हाल यह है कि तृणमूल कांग्रेस के लगभग सभी प्रत्याशी अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र में सायोनी घोष की एक बार सभा हर हाल में करवाने के लिए जोर लगाए हुए हैं। पश्चिम बंगाल में जादवपुर लोकसभा सीट की सांसद सायोनी घोष बांग्ला फिल्मों में  अभिनय भी करती हैं। सायोनी पश्चिम बंगाल तृणमूल युवा कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष भी हैं। हिंदी और बांग्ला में धारा प्रवाह भाषण देने वाली सायोनी अपने रोड शो के दौरान भी लोगों से आत्मीय संबंध बना लेती हैं। अपने भाषणों में विरोधी दलों को ललकारना भी उन्हें खूब आता है।

Video - रवि किशन ने फिर की अपनी पत्नी की तारीफ

चित्र
लखनऊ। गोरखपुर लोकसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के सांसद रवि किशन ने एक बार फिर अपनी पत्नी की तारीफ की। उन्होंने कहा कि वह कच्चे मकान में रहने वाले एक पुजारी के बेटे रहे हैं। उनके संघर्ष में उनकी पत्नी ने भरपूर सहयोग दिया है। इससे पहले रवि किशन उस समय अपनी पत्नी को लेकर चर्चा में आए थे, जब लोकसभा में कार्रवाई के दौरान अपनी बात रखने के बीच स्पीकर जगदंबिका पाल ने उनसे पत्नी के पैर छूने के बाबत सवाल किया। जिस पर रवि किशन ने बेबाकी से कहा कि हां वह अपनी पत्नी के पैर छूते हैं।

Video - प्रधानमंत्री ने पश्चिम बंगाल में झालमुड़ी का स्वाद लिया

चित्र
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को चुनाव प्रचार अभियान के दौरान पश्चिम बंगाल में थे। उन्होंने यहां कई जगहों पर सभाएं कीं। इसी दौरान प्रधानमंत्री मोदी झारग्राम पहुंचे।  झारग्राम में एक रैली को संबोधित करने के बाद प्रधानमंत्री का काफिला लौटते समय अचानक से रुक गया। जब तक लोग कुछ समझते प्रधानमंत्री मोदी अपनी कार से उतरे और सामने की एक दुकान में पहुंच गए। यह एक झालमुड़ी की दुकान थी।  झालमुड़ी, बंगाल का मशहूर स्नैक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुकानदार को पैसे दिए और बंगाल के मशहूर स्नैक लेकर उसका स्वाद लिया। इस दौरान आसपास के लोगों से उन्होंने बात भी की।

Video - महाकुंभ में वायरल हुईं हर्षा रिछारिया पिंडदान कर संन्यासी बनीं

चित्र
पिछले साल प्रयागराज महाकुंभ के दौरान चर्चा में आईं हर्षा रिछारिया फिर सुर्खियों में हैं। उन्होंने रविवार को उज्जैन में संन्यासी जीवन अपना लिया। हर्षा रिछारिया ने बाकायदा अपना पिंडदान और तर्पण किया। समस्त धार्मिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें नया नाम हर्षानंद गिरी दिया गया है। सन 2025 में प्रयागराज महाकुंभ में निरंजनी अखाड़े की पेशवाई में दिखने के बाद बतौर साध्वी वह काफी वायरल हुई थीं। वह सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और एंकर रही हैं। 19 अप्रैल को उन्होंने उज्जैन में औपचारिक रूप से संन्यास लेकर संन्यासी जीवन में प्रवेश किया। हर्षा मूल रूप से उत्तराखंड की रहने वाली हैं।  जनवरी 2025 में महाकुंभ के दौरान वे सोशल मीडिया पर अपनी 'साध्वी' वाली तस्वीरों के चलते रातों-रात मशहूर हो गई थीं। जिसे लेकर विवाद भी हुआ था कि क्या वे वास्तव में साध्वी हैं। जानकारी के अनुसार, उन्होंने सुमनानंद जी महाराज से दीक्षा लेकर उज्जैन में संन्यास धारण किया।

Video - अखिलेश ने चाय विक्रेता आर्यन को पीतल के बर्तन दिए

चित्र
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को चाय पिलाने की वजह से चर्चा में आए आर्यन की रविवार को सपा मुख्यालय में पार्टी मुखिया से मुलाकात हुई। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने चाय विक्रेता आर्यन को पीतल के चाय बनाने के बर्तन दिए। यूपी के फतेहपुर जिला निवासी चाय विक्रेता आर्यन का आरोप है कि उसके यहां सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने चाय पी थी। इसके बाद उस पर सरकारी कार्रवाई की गई। कहा गया तुम अल्मिनियम के बर्तन में चाय बनाते हो। उसके यहां से चाय की पत्ती का नमूना भी सील किया गया।

Video - चारधाम यात्रा शुरू, हजारों श्रद्धालु पहुंचे

चित्र
लखनऊ। देवभूमि उत्तराखंड में रविवार को अक्षय तृतीया के अवसर पर चारधाम यात्रा शुरू हो गई। हिमालय क्षेत्र की इस चारधाम यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है।  19 अप्रैल से शुरू हुई इस पवित्र यात्रा के लिए अब तक 19 लाख के करीब रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं। यमुनोत्री और गंगोत्री से शुरू हुई चारधाम यात्रा का अगला पड़ाव 22 अप्रैल को केदारनाथ धाम होगा। इसके बाद यह चारधाम यात्रा 23 अप्रैल को बद्रीनाथ धाम पहुंचेगी।

Video - बिहार में लागू रहेगी शराबबंदी

चित्र
पटना/नई दिल्ली। नीतीश सरकार में बिहार में लागू की गई शराबबंदी की पॉलिसी जारी रहेगी। इसमें कोई बदलाव नहीं होगा। फिलहाल मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी इसे जारी रखने पर सहमति जताई है। बिहार में सरकार में गठबंधन के साथी जनता दल यूनाइटेड ने इसका स्वागत किया है। जदयू के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री नीरज कुमार ने इस मामले में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की प्रशंसा की है।

Video - किडनी ट्रांसप्लांट रैकेट का मास्टरमाइंड रोहित तिवारी पहले था वार्ड बॉय

चित्र
लखनऊ। किडनी ट्रांसप्लांट रैकेट के केस में पुलिस को कई चौंकाने वाली जानकारियां मिली हैं। इनमें एक ऐसी रही जिसे जानकर सभी दंग रह गए। इस रैकेट का मास्टरमाइंड रोहित तिवारी कभी एक अस्पताल में रिसेप्शनिस्ट और फिर उसके बाद दूसरे अस्पताल में वार्ड बॉय की नौकरी कर चुका है। मूल रूप से उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के बिलग्राम का रहने वाला रोहित तिवारी मात्र इंटर पास है। नौकरी की तलाश में अपने शुरुआती दिनों में इधर-उधर प्रयास करता रहा। इसी दौरान एक अस्पताल के संचालक से उसका संपर्क हुआ और वह वहां रिसेप्शनिस्ट का काम देखने लगा। बाद में उस अस्पताल संचालक के दूसरे डॉक्टर दोस्त की क्लीनिक में उसने वार्ड बॉय की नौकरी की।  धीरे-धीरे उसने मेडिकल फील्ड की जरूरत को देखा और समझा। इसके बाद मेरठ-गाजियाबाद के रास्ते उसने अपना किडनी ट्रांसप्लांट रैकेट खड़ा करके करोड़ों रुपए कमाये। वह खुद को बतौर डॉक्टर इंट्रोड्यूस करता था। उससे किडनी लेने वालों में विदेश के मरीजों की भी जानकारी कानपुर पुलिस को मिली है।

Video - मुख्यमंत्री ने नहीं पहनी टोपी

चित्र
पटना/नई दिल्ली। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी राज्य में विकास कार्यों को गति देने के लिए सक्रिय हो गए हैं। वह विभिन्न जगहों पर सार्वजनिक कार्यक्रमों में शामिल भी हो रहे हैं।  कई जगहों पर लोग उनसे मिल रहे हैं। उनका स्वागत कर रहे हैं। उन्हें बुके आदि देकर उन्हें मुख्यमंत्री बनने की बधाइयां भी दे रहे हैं। ऐसे ही एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी एक जगह पर मौजूद थे। यहां पर उन्हें मुस्लिम समाज के एक बुजुर्ग ने पहले टोपी पहनाने की कोशिश की लेकिन उन्होंने उनकी सफेद टोपी को अपने हाथ में ले लिया।  इसके बाद उस बुजुर्ग ने मुख्यमंत्री को सफेद रंग का गमछा पहनकर उनका सम्मान किया और उनसे बात की। इसके बाद अन्य लोग भी उन्हें बुके आदि देकर मुख्यमंत्री बनने की शुभकामनाएं देते रहे।

लोकतंत्र को तबाह करने की साज़िश औंधे मुंह गिरी : कांग्रेस

चित्र
राहुल ने कहा, सरकार ने महिलाओं के नाम पर संविधान को तोड़ने के लिए असंवैधानिक तरकीब का इस्तेमाल किया प्रियंका गांधी वाड्रा बोलीं, आज जो हुआ, वह देश के लोकतंत्र और उसकी अखंडता के लिए बहुत बड़ी जीत है  नई दिल्ली। कांग्रेस ने लोकसभा में महिला आरक्षण को परिसीमन से जोड़ने वाले संविधान संशोधन विधेयक के गिरने को मोदी सरकार की “असंवैधानिक चाल” की हार और लोकतंत्र व संविधान की जीत बताया। पार्टी ने कहा कि लोकतंत्र को तबाह करने की साज़िश औंधे मुंह गिर गई। कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी-केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने देश की आधी आबादी को ढाल बनाकर परिसीमन करने की कोशिश की और इस देश के लोकतंत्र, संविधान व संघवाद को चोट पहुंचाने का कुत्सित प्रयास किया। सरकार की ये चालबाजी एकजुट विपक्ष-इंडिया ने भांप ली और संविधान संशोधन बिल गिर गया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सभी विपक्षी दलों के नेताओं का हृदय से आभार व्यक्त करती है।  उन्होंने कहा कि मोदी-शाह अपनी राजनीति को चमकाने के लिए भारत के लोकतंत्र को तबाह करने ...

Video - नीतीश पर बनाया गीत आया बाजार में

चित्र
नई दिल्ली। बिहार के निर्वतमान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को  समर्पित एक गीत 'धन्यवाद नीतीश तुमने कायाकल्प किया...' अब सामने आ चुका है। जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार की मौजूदगी में इस गीत को लॉन्च किया गया। इस गीत के रचनाकार नीतीश सरकार में मंत्री रह चुके अशोक चौधरी हैं, जबकि अमित सिंह एमी ने इस गीत को गाया है। फिलहाल नीतीश समर्थकों में इस गीत को लेकर क्रेज दिख रहा है। कई लोगों ने इसे अपने कॉलर ट्यून में भी लगा लिया है।