संदेश

Video - लेंसकार्ट मामला उठाने वाली नाजिया इलाही को मिली पाकिस्तान से धमकी

चित्र
हिन्दुस्तान में कॉरपोरेट ऑफिसों मसलन महाराष्ट्र के नासिक टीसीएस में कथित धर्मांतरण का दबाव डालना और लेंसकार्ट में धार्मिक प्रतीक चिह्नों खासकर हिंदू कर्मचारियों को तिलक लगाने व कलावा पहनने से रोकने आदि के बढ़ते मामलों के बीच लेंसकार्ट मामले में हिंदू कर्मचारियों के साथ खड़ी होने वाली नाजिया इलाही खान सुर्खियों में हैं। भारतीय जनता पार्टी की नेता नाजिया इलाही खान ने अपने X अकाउंट पर उन्हें पाकिस्तान से धमकी दिए जाने को लेकर पोस्ट किया है। नाजिया इलाही खान की पोस्ट के मुताबिक, 'उन्हें मैंने #Lenskart के हिंदू कर्मचारियों को तिलक लगाया।पाकिस्तान के आतंकवादी संगठन मुझसे इतने नाराज़ हैं कि उन्होंने सुबह-सुबह मुझे जान से मारने की धमकी दी! और उनका दावा है कि मुसलमान जल्द ही भारत को इस्लामी देश बना देंगे।' लेंसकार्ट मामले में नाजिया इलाही खान के शोरूम पर पहुंचकर हिंदू कर्मचारियों को तिलक लगाने और वहां के मैनेजर मोहसिन खान को चेतावनी देने के बाद यह बात साफ हो गई है कि कारपोरेट सेक्टर में उठ रहे ये विवाद अनायास नहीं हैं। 

Video - बाबा विश्वनाथ का फलों के रस से अभिषेक

चित्र
लखनऊ। काशी में बाबा विश्वनाथ धाम में अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर सोमवार को भगवान श्री विश्वेश्वर का विभिन्न फलों के रसों से श्रद्धा और भक्ति संग अभिषेक किया गया। रसाभिषेक के बाद विधि-विधान से भोलेनाथ का श्रृंगार कर उनकी आरती की गई।  काशी विश्वनाथ मंदिर ट्रस्ट की तरफ से इस बाबत सोशल मीडिया पर दी गई जानकारी के अनुसार अक्षय तृतीया के इस पावन अवसर व बढ़ती गर्मी को दृष्टिगत रखते हुए धाम में उपस्थित श्रद्धालुओं एवं कार्यरत कार्मिकों के मध्य बेल, नींबू एवं दही से निर्मित शीतल पेय का भी वितरण किया गया।

Video - पश्चिम बंगाल में हर TMC प्रत्याशी मांग रहा सायोनी का साथ

चित्र
अपने भाषणों से समा बांध देने वाली सायोनी घोष तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की भरोसेमंद युवा नेता हैं। हाल यह है कि तृणमूल कांग्रेस के लगभग सभी प्रत्याशी अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र में सायोनी घोष की एक बार सभा हर हाल में करवाने के लिए जोर लगाए हुए हैं। पश्चिम बंगाल में जादवपुर लोकसभा सीट की सांसद सायोनी घोष बांग्ला फिल्मों में  अभिनय भी करती हैं। सायोनी पश्चिम बंगाल तृणमूल युवा कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष भी हैं। हिंदी और बांग्ला में धारा प्रवाह भाषण देने वाली सायोनी अपने रोड शो के दौरान भी लोगों से आत्मीय संबंध बना लेती हैं। अपने भाषणों में विरोधी दलों को ललकारना भी उन्हें खूब आता है।

Video - रवि किशन ने फिर की अपनी पत्नी की तारीफ

चित्र
लखनऊ। गोरखपुर लोकसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के सांसद रवि किशन ने एक बार फिर अपनी पत्नी की तारीफ की। उन्होंने कहा कि वह कच्चे मकान में रहने वाले एक पुजारी के बेटे रहे हैं। उनके संघर्ष में उनकी पत्नी ने भरपूर सहयोग दिया है। इससे पहले रवि किशन उस समय अपनी पत्नी को लेकर चर्चा में आए थे, जब लोकसभा में कार्रवाई के दौरान अपनी बात रखने के बीच स्पीकर जगदंबिका पाल ने उनसे पत्नी के पैर छूने के बाबत सवाल किया। जिस पर रवि किशन ने बेबाकी से कहा कि हां वह अपनी पत्नी के पैर छूते हैं।

Video - प्रधानमंत्री ने पश्चिम बंगाल में झालमुड़ी का स्वाद लिया

चित्र
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को चुनाव प्रचार अभियान के दौरान पश्चिम बंगाल में थे। उन्होंने यहां कई जगहों पर सभाएं कीं। इसी दौरान प्रधानमंत्री मोदी झारग्राम पहुंचे।  झारग्राम में एक रैली को संबोधित करने के बाद प्रधानमंत्री का काफिला लौटते समय अचानक से रुक गया। जब तक लोग कुछ समझते प्रधानमंत्री मोदी अपनी कार से उतरे और सामने की एक दुकान में पहुंच गए। यह एक झालमुड़ी की दुकान थी।  झालमुड़ी, बंगाल का मशहूर स्नैक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुकानदार को पैसे दिए और बंगाल के मशहूर स्नैक लेकर उसका स्वाद लिया। इस दौरान आसपास के लोगों से उन्होंने बात भी की।

Video - महाकुंभ में वायरल हुईं हर्षा रिछारिया पिंडदान कर संन्यासी बनीं

चित्र
पिछले साल प्रयागराज महाकुंभ के दौरान चर्चा में आईं हर्षा रिछारिया फिर सुर्खियों में हैं। उन्होंने रविवार को उज्जैन में संन्यासी जीवन अपना लिया। हर्षा रिछारिया ने बाकायदा अपना पिंडदान और तर्पण किया। समस्त धार्मिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें नया नाम हर्षानंद गिरी दिया गया है। सन 2025 में प्रयागराज महाकुंभ में निरंजनी अखाड़े की पेशवाई में दिखने के बाद बतौर साध्वी वह काफी वायरल हुई थीं। वह सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और एंकर रही हैं। 19 अप्रैल को उन्होंने उज्जैन में औपचारिक रूप से संन्यास लेकर संन्यासी जीवन में प्रवेश किया। हर्षा मूल रूप से उत्तराखंड की रहने वाली हैं।  जनवरी 2025 में महाकुंभ के दौरान वे सोशल मीडिया पर अपनी 'साध्वी' वाली तस्वीरों के चलते रातों-रात मशहूर हो गई थीं। जिसे लेकर विवाद भी हुआ था कि क्या वे वास्तव में साध्वी हैं। जानकारी के अनुसार, उन्होंने सुमनानंद जी महाराज से दीक्षा लेकर उज्जैन में संन्यास धारण किया।

Video - अखिलेश ने चाय विक्रेता आर्यन को पीतल के बर्तन दिए

चित्र
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को चाय पिलाने की वजह से चर्चा में आए आर्यन की रविवार को सपा मुख्यालय में पार्टी मुखिया से मुलाकात हुई। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने चाय विक्रेता आर्यन को पीतल के चाय बनाने के बर्तन दिए। यूपी के फतेहपुर जिला निवासी चाय विक्रेता आर्यन का आरोप है कि उसके यहां सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने चाय पी थी। इसके बाद उस पर सरकारी कार्रवाई की गई। कहा गया तुम अल्मिनियम के बर्तन में चाय बनाते हो। उसके यहां से चाय की पत्ती का नमूना भी सील किया गया।