संदेश

गोल्ड मेटल लोन का छोटे-मझोले ज्वैलर्स भी उठा सकते हैं लाभः AIJGF

चित्र
 मुख्य बातें   ज्वैलरी ब्लॉक इंश्योरेंस ज्वैलर्स के लिए जरूरी, जोखिम से बचने के लिए ज्वैलर्स कराएं इंश्योरेंस   बड़े ज्वैलर्स भ्रामक विज्ञापन देकर व्यापार को नहीं कर सकते प्रभावित, वरना होगी कार्यवाही लखनऊ। देश के ज्वैलरी व्यवसायियों की अग्रणी संस्था ‘ऑल इण्डिया ज्वैलर्स एंड गोल्डस्मिथ फेडरेशन’ (AIJGF) का एक दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन गुरुवार को ‘नेशनल ज्वैलर्स मीट’ कृष्णा नगर स्थित एक होटल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कस्टम विभाग के वरिष्ठ आईआरएस अफसर नंदेश सिंह थे।  कार्यक्रम का आरंभ संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज अरोरा और राष्ट्रीय महासचिव नितिन केडिया, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी सागर केसरवानी के साथ देश के विभिन्न प्रदेशों से पधारे सभी प्रमुख प्रतिनिधियों के साथ विधिवत दीप प्रज्वलन व राष्ट्रगान करके किया गया। इस अवसर पर सभी ज्वैलरी उद्योग के प्रतिनिधियों और उद्योग से जुड़े सभी प्रमुख विभागों के प्रतिनिधियों का परिचय कराया गया। उन्हें मोमेंटो प्रदान कर और शाल ओढ़ाकर उनका अभिनंदन किया गया।  इस दौरान मीडिया से बात करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष...

कंगना का ऋतिक का नाम लेकर जावेद अख्तर को घेरने का बयान फिर सुर्खियाें में

चित्र
फिल्मों में अपनी अदकारी को लेकर सुर्खियां बटोरने वाली कंगना रानौत मशहूर गीतकार जावेद अख्तर पर एक बयान को लेकर फिर चर्चा में हैं। अपने बयान में कंगना ने जावेद अख्तर के साथ ऋतिक रोशन से जुड़े मसले का जिक्र किया था। बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत और जावेद अख्तर के विवाद मामले में कंगना ने कोर्ट में सफाई देते हुए कहा है कि उन्होंने आत्महत्या करने के बारे में भी सोचा है। कंगना रनौत और जावेद अख्तर के बीच सालों से कानूनी लड़ाई चल रही है। कंगना रनौत मुंबई के अंधेरी मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश हुईं। अपनी राय पेश करते हुए कहा, ‘बॉलीवुड इंडस्ट्री में बाहर से आने वाले लोगों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। मैंने भी इसका सामना किया है और कई बार इसकी शिकायत भी की है। जब सुशांत सिंह राजपूत ने आत्महत्या की तो मेरे मन में भी ये ख्याल आया, क्योंकि सुशांत की आत्महत्या का मुझ पर बड़ा असर पड़ा।’ कंगना रनौत ने जावेद अख्तर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें उन्होंने कहा था कि जब वर्ष 2016 में उनकी ऋतिक रोशन से बहस हुई थी तो जावेद अख्तर ने उन्हें अपने घर बुलाया था और धमकी दी थी। हालांकि, जावेद अख्तर ने कहा ...

बच्चों ने जाना बांसुरी का राज, स्टोरीमैन जीतेश ने सुनाई दादी-नानी की कहानी

चित्र
लखनऊ। बच्चों की कल्पनाशीलता के विकास और नैतिक मूल्यों की प्रेरणा देने के उद्देश्य से होने वाली 'दादी-नानी की कहानी जीतेश की ज़ुबानी' कार्यक्रम में बुधवार को बांसुरी का रहस्य कथा सुनायी गयी। लोक संस्कृति शोध संस्थान की मासिक श्रृंखला के तहत इस बार इंदिरा नगर के सर्वोदयनगर स्थित मेरेडियन स्कूल में हुए कार्यक्रम में बच्चों ने कहानी पर आधारित प्रश्नों के उत्तर भी दिये। कार्यक्रम का शुभारम्भ स्टोरीमैन जीतेश श्रीवास्तव ने कठिन वाक्यों के उच्चारण अभ्यास के साथ किया। कथा सत्र में एक युवक वंशी द्वारा प्रतिदिन शाम को चैन की बांसुरी बजाने, उस राज्य के राजा द्वारा बांसुरी का रहस्य पता करने के प्रयासों तथा अंत में वंशी की बांसुरी का राज बच्चों ने जाना। कल्पना के सागर में डूबते उतराते बच्चों ने वर्तमान को अच्छा बनाने, परिश्रम करने, परिस्थितियों का सामना करने, सच बोलने जैसी नैतिक मूल्यों की प्रेरणा ली। मेरेडियन स्कूल के प्रबंधक चैतन्य तिवारी ने कथा प्रस्तोता समूह का स्वागत किया तथा बच्चों के सर्वांगीण विकास में कथा एवं कहानियों की भूमिका पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर लोक संस्कृति शोध संस्थान की स...

शिक्षण कौशल दक्षता का आधार है सॉफ्ट कम्युनिकेशन स्किल्स : डॉ. शालिनी मेहता

चित्र
रांची। रांची विमेंस कॉलेज के बीएड विभाग और महिंद्रा ग्रुप से संबंधित नन्दी फाउंडेशन, चेन्नई  के संयुक्त तत्वावधान में 'सॉफ्ट कम्युनिकेशन स्किल्स' विषयक कार्यशाला का आयोजन साइंस ब्लॉक के सेमिनार हॉल में किया।  इस अवसर पर बीएड विभाग की कॉर्डिनेटर डॉ. शालिनी मेहता ने कहा कि बीएड प्रशिक्षु छात्राओं में सॉफ्ट कम्युनिकेशन स्किल्स के विकास से शिक्षण कौशल में दक्षता आती है। यह आधुनिक शिक्षा पद्धति के लिए आवश्यक है। रिसोर्स पर्सन मेरी मनीषा लकड़ा ने कम्युनिकेशन स्किल्स और वर्क प्लेस स्किल्स पर विस्तार से चर्चा कर समूह संप्रेषण के विभिन्न आयामों से बी.एड. और एम.ए. इन एजुकेशन के छात्राओं को अवगत कराया। कार्यशाला में बीएड विभाग के प्राध्यापकों सहित बी.एड. और एम.ए.एजुकेशन की छात्राएं उपस्थित रहीं। इससे पहले कार्यशाला के उद्घाटन-सह-परिचय सत्र में बी.एड. तथा एम.ए. इन एजुकेशन के सभी छात्राओं के परिचय के पश्चात प्रशिक्षु छात्रा स्वाति कुल्लू ने प्रोफेसर इंचार्ज डॉ. लिली बनर्जी साइंस ब्लॉक, प्रशिक्षु छात्रा अनुपा ने डॉ. शालिनी मेहता कॉर्डिनेटर, बीएड विभाग एवं एम.ए. एजुकेशन की छात्रा कंचन कुमारी...

सिद्धू मूसेवाला के भाई का जन्म शीघ्र, परिवार कर रहा नये सदस्‍य का इंतजार

चित्र
  सन 2022 में गोलियों से छलनी कर दिये गये मशहूर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के परिवार से जल्‍द एक अच्‍छी खबर मिलने वाली है। सिद्धू मूसेवाला का परिवार उनके भाई के जन्‍म का इंतजार कर रहा है। उनके चाचा चमकौर सिंह ने अपनी भाभी के शीघ्र मां बनने की खबर की पुष्टि की है।  सिद्धू मूसेवाला अपने माता-पिता की इकलौती संतान थे। जानकारी के अनुसार सिधू मूसेवाल की मां जल्द ही बच्चे को जन्म देने वाली हैं। मूसेवाला के चाचा चमकौर सिंह का कहना है कि परिवार में नया सदस्‍य अगले महीने हम सभी को खुशियां देने के लिए आ सकता है।  बताया जा रहा है कि सिद्धू मूसेवाला की मां चरण कौर अगले महीने बच्चे काे जन्म देंगी। वे आईवीएफ तकनीक के जरिए मां बनेंगी। मां चरण कौर और पिता बलकौर सिंह सिद्धू मूसेवाला के प्रशंसकों से पिछले कुछ समय से मिलने से बचते रहे थे। अभी वे सार्वजनिक तौर पर ज्यादा नजर नहीं आते हैं।

'चिठ्ठी आई है आई है चिट्ठी आई है...' से हर घर तक पहुंचे पंकज उधास ने दूसरी दुनिया को कूच किया

चित्र
मुंबई। फिल्म 'नाम' में 'चिठ्ठी आई है आई है चिट्ठी आई है...' तथा 'निकलो ना बेनकाब जमाना खराब है...' और  'चांदी जैसा रंग है तेरा सोने जैसा बाल...' जैसी लोकप्रिय गजल काे अपनी जादुई आवाज से अमर कर देने वाले पंकज उधास की आवाज हमेशा के लिए शांत हो गई है। अपनी जादुई आवाज से फैंस का दिल जीतने वाले गायक पंकज उधास का 72 साल की उम्र में सोमवार को निधन हो गया।   उन्होंने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में आखिरी सांस ली। उनकी बेटी नायब उधास ने निधन की जानकारी देते हुए अपनी एक पोस्ट में लिखा, 'हमें आपको यह बताते हुए बहुत दुख हो रहा है कि पद्मश्री पंकज उधास का निधन हो गया है। पिछले 10 दिन से उनका इलाज चल रहा था। पंकज उधास का अंतिम संस्कार मंगलवार को किया जाएगा।' पंकज उधास ने छह साल की उम्र में संगीत की दुनिया में अपना करियर शुरू किया था। गायन का संस्कार उन्हें अपने घर से ही मिला था। उन्होंने संगीत की दुनिया में कदम रखा और यहीं के होकर रह गये। अपनी ग़ज़ल गायक की के जरिए उन्होंने संगीत की दुनिया में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई। ग़ज़ल की दुनिया का उन्हें बेताज बादशाह...

ऑल इंडिया ज्वैलर्स एंड गोल्डस्मिथ फेडरेशन का 'नेशनल ज्वैलर्स मीट' 29 फरवरी को लखनऊ में

चित्र
लखनऊ। ऑल इंडिया ज्वैलर्स एंड गोल्डस्मिथ फेडरेशन 29 फरवरी दिन गुरुवार को प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 'नेशनल ज्वैलर्स मीट' आयोजित कर रहा है। इस ज्वेलर्स मीट में देश के सभी प्रमुख ज्वैलरी संगठनों के प्रतिनिधि लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे।  प्रदेश अध्यक्ष मनीष वर्मा ने बताया कि समागम में विभिन्न विषयों के एक्सपर्ट एमएसएमई, BIS, ज्वैलरी बीमा और एमसीएक्स सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर कार्यशाला आयोजित करेंगे। कार्यक्रम के मध्य में शाम 4 बजे AIJGF के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज अरोरा (नई दिल्ली), राष्ट्रीय महामंत्री नितिन केडिया (मुंबई), प्रदेश संगठन मंत्री मणीन्द्र सोनी उत्तर प्रदेश, संयोजक विनोद महेश्वरी, प्रदेश अध्यक्ष मनीष वर्मा, प्रदेश महामंत्री राजेश सोनी और राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी सागर केसरवानी 'प्रेस से मिलिये कार्यक्रम में आयोजन के बाबत अन्य जानकारी देंगे।