चंद्र ग्रहण रविवार 07 सितम्बर को, जानिए किन राशियों पर पड़ेगा प्रभाव और क्या करें उपाय


इस वर्ष का चंद्र गहण सितंबर के प्रथम सप्ताह में पड़ेगा और यह भारत में दृश्यमान रहेगा। रविवार 07 सितम्बर 2025 की रात्रि को खग्रास चंद्रग्रहण लगेगा जो भारत के अतिरिक्त अन्य देशों में भी दिखेगा।

ज्योतिषाचार्य पण्डित शक्तिधर त्रिपाठी के अनुसार भारत में इस ग्रहण का स्पर्श 07 सितम्बर को रात्रि 09:53 बजे और मोक्ष 08 सितम्बर को रात्रि 01:22 बजे होगा। कुल ग्रहण काल 03:29 घण्टे का है।

शक्ति ज्योतिष केन्द्र, लखनऊ के अनुसार भाद्रपद (भादों) पूर्णिमा को शतभिष नक्षत्र, कुंभ राशि में होने वाले खग्रास चंद्र ग्रहण का प्रभाव प्रत्येक राशि के जातकों पर इस प्रकार रहेगा।

राशि और उन पर प्रभाव

मेष - लाभ 

वृष - सुख 

मिथुन - मान हानि 

कर्क - अति कष्ट 

सिंह - स्त्री कष्ट 

कन्या - सुख 

तुला - चिन्ता 

वृश्चिक - व्यथा 

धनु - लक्ष्मी प्राप्ति 

मकर - क्षति 

कुंभ - घात 

मीन - हानि

यह उपाय करें

ग्रहण जनित कष्ट से राहत पाने के लिए ग्रहण लगने से पूर्व ही स्नान करके श्री विष्णु सहस्र नाम या श्री राम रक्षा स्तोत्र या पुरुष सूक्त या श्री रामचरित मानस का पाठ करना चाहिये। ग्रहण के उपरान्त पुन: स्नान करके दान करना चाहिये।

इन्हें भी करना चाहिए

जिनको किसी हानि या क्षति की सम्भावना नहीं है वे भी उक्त पाठ अवश्य करें। शास्त्रों के अनुसार ग्रहण काल के पाठ/जप का अनंत गुना फल होता है।

ग्रहण काल की सावधानियां — 

1. ग्रहण काल में किसी को भी नींद से सोना नहीं चाहिए।

2. ⁠कुछ भी खाना या पीना वर्जित है।

3. ⁠ग्रहण लगने से पहले ही प्रत्येक खाद्य सामग्री, पीने के पानी आदि में कुश या तुलसी पत्र अवश्य ही रखना चाहिये।

4. ⁠ग्रहण काल से पूर्व का पका हुआ भोजन ग्रहण करना पाप माना गया है।

5. ⁠ग्रहण के बाद बिना स्नान किए अन्न/जल ग्रहण करना वर्जित है।

6. ⁠उक्त बातें बाल, अति वृद्ध एवं रोगी के लिए आवश्यक नहीं होती हैं।






  • ज्योतिषाचार्य पण्डित शक्तिधर त्रिपाठी, शक्ति ज्योतिष केन्द्र, लखनऊ - 226012

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी : विद्युत अभियंताओं के चुनाव में संजय सिंह चौहान अध्यक्ष व जितेंद्र सिंह गुर्जर पुन: महासचिव निर्वाचित

नये संकल्पों के साथ मैदान में उतरेगा वैश्य समाज : डॉ. नीरज बोरा