पिंगली वेंकैया : वह महान स्वतंत्रता सेनानी जिसने डिजाइन किया था भारत का राष्ट्रीय ध्वज
पिछली शताब्दी में सन 1921 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की बैठक में भारत के जिस राष्ट्रीय ध्वज को महात्मा गांधी ने स्वीकृति दी थी, उसे पिंगली वेंकैया ने डिजाइन किया था। पिंगली वेंकैया का जन्म 2 अगस्त 1876 में हुआ था। उन्हें पट्टी वेंकैया के नाम से भी जाना जाता था।
ब्रिटिश आर्मी से 19 साल की उम्र में जुड़ने वाले पिंगली वेंकैया ने साउथ अफ्रीका में एंग्लो-बोअर युद्ध में भी हिस्सा लिया था। राष्ट्रीय ध्वज डिजाइन करने के बाद 'झंडा वेंकैया' के नाम से भी वह लोगों के बीच लोकप्रिय हुए। सन 1913 में आंध्र प्रदेश के एक कस्बे बापटला के एक स्कूल में जापानी भाषा में एक पूर्ण व्याख्यान देने के कारण उन्हें 'जापान वेंकैया' के रूप में भी प्रसिद्धि मिली।
वर्ष 1916 में राष्टों के झंडों पर एक पुस्तिका में भारत के लिए एक राष्ट्रीय ध्वज, जिसमें भारतीय ध्वज बनाने के लगभग 30 डिजाइन पेश किए गए थे, उसमें से उनके डिजाइन को ही राष्ट्रीय ध्वज के लिए चुना गया। 4 जुलाई 1963 को 87 वर्ष की आयु में उनका निधन हुआ।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें