लखनऊ : डालीगंज जैन महिला मंडल ने धूमधाम से मनाया तीज उत्सव, सुमन जैन बनीं तीज क्वीन

लखनऊ। डालीगंज जैन महिला मंडल की ओर से गुरुवार को इन्दिरा नगर स्थित एक होटल मे तीज उत्सव धूमधाम से मनाया। महिलाओं द्वारा कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति से लोग मंत्रमुग्ध हो गये।

इस रंगारंग कार्यक्रम में डालीगंज क्षेत्र की प्रतिष्ठित महिलाएं अंजू जैन, छाया जैन, रिया जैन, अभिलाषा जैन, मीना जैन, पल्लवी जैन सहित अन्य महिलाओं नै उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने हेतु मीनू जैन, प्रियंका जैन और अभिलाषा जैन द्वारा विशेष समूह नृत्य की प्रस्तुति दी। 

मनीष ने कार्यक्रम का संचालन किया। जिसमें रोचक गेम्स, हाउजी, महिलाओं की रैंप वॉक तथा कैटलॉग प्रेजेंटेशन जैसे आकर्षक आयोजन भी हुए। इस अवसर पर “तीज क्वीन” सुमन जैन बनीं। डांस में मीनू जैन और प्रियंका जैन को पुरस्कार मिला। 

यह आयोजन नारी सशक्तीकरण, भारतीय संस्कृति और सामाजिक सौहार्द का जीवंत उदाहरण बना। कार्यक्रम में सपना जैन, सुनीता जैन, प्रियंका जैन, बीना जैन व रागिनी जैन आदि ने भाग लिया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी : विद्युत अभियंताओं के चुनाव में संजय सिंह चौहान अध्यक्ष व जितेंद्र सिंह गुर्जर पुन: महासचिव निर्वाचित

चंद्र ग्रहण रविवार 07 सितम्बर को, जानिए किन राशियों पर पड़ेगा प्रभाव और क्या करें उपाय

नये संकल्पों के साथ मैदान में उतरेगा वैश्य समाज : डॉ. नीरज बोरा