कहीं आप ब्रेन रॉट तो नहीं, जानिए क्या होता है यह

ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी हर साल 'वर्ड ऑफ द ईयर' की घोषणा करती है। एक शब्द चुनती है जिसका चलन उस साल सबसे अधिक रहा। इस वर्ष 2024 के 'वर्ड ऑफ द ईयर' के लिए ब्रेन रॉट (brain rot) शब्द को चुना गया है। 

अगर आप दिन भर सोशल मीडिया पर स्क्रॉलिंग करते रहते हैं और इसके पीछे तन-मन की सुध-बुध गंवा बैठते हैं, अपना जरूरी काम छोड़ बैठते हैं तो फिर आप brain rot का शिकार हैं। 

यह शब्द सोशल मीडिया पर हानिकारक या निरर्थक सामग्री देखने के कारण मन पर पड़ने वाले नकारात्मक प्रभाव को दर्शाता है। 

यह पड़ता है असर

बताया जाता है कि 2023-24 के बीच इस शब्द का उपयोग 230% तक बढ़ गया। मनोवैज्ञानिकों का कहना है कि यह ऐसी आदत है जो हमें मानसिक रूप से क्षति पहुंचा रही है और हमारी बौद्धिक क्षमता को नष्ट कर रही है। सीधे-सीधे कहें तो व्यसनी मन-बुद्धि या नशेड़ी ब्रेन आदि।

हिंदी में rot का कोशीय अर्थ है सड़ांध, दुर्गंध, सड़न, गलन आदि और brain है मस्तिष्क, दिमाग। तो Brain rot का यदि हिंदी अनुवाद करना हो तो आप क्या कहेंगे? 


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी : विद्युत अभियंताओं के चुनाव में संजय सिंह चौहान अध्यक्ष व जितेंद्र सिंह गुर्जर पुन: महासचिव निर्वाचित

चंद्र ग्रहण रविवार 07 सितम्बर को, जानिए किन राशियों पर पड़ेगा प्रभाव और क्या करें उपाय

नये संकल्पों के साथ मैदान में उतरेगा वैश्य समाज : डॉ. नीरज बोरा