Video - हरियाणा में BJP प्रत्याशियों का प्रचार कर रहे अशोक तंवर कांग्रेस में शामिल


नई दिल्ली। हरियाणा के विधानसभा चुनाव में 24 घंटे पहले तक भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों के लिए प्रचार कर रहे पार्टी के वरिष्ठ नेता अशोक तंवर गुरुवार को कांग्रेस में शामिल हो गए। राज्य के महेंद्रगढ़ में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की सभा थी। अशोक तंवर यहां पहुंचे और राहुल गांधी से मिलने के साथ ही उन्होंने भाजपा छोड़कर कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। इस मौके पर वहां हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और कांग्रेस के महासचिव संगठन केसी वेणुगोपाल आदि भी मौजूद थे।

हरियाणा में BJP की कैंपेन कमेटी के सदस्य और स्टार प्रचारक अशोक तंवर ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत कांग्रेस पार्टी से की थी। वह सिरसा लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस के सांसद भी रह चुके हैं। बाद में वह आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए और वहां के बाद इस साल के लोकसभा चुनाव में बीजेपी में आ गये। BJP ने उन्हें सिरसा लोकसभा सीट से टिकट भी दिया था लेकिन वह चुनाव हार गए।

आम आदमी पार्टी और बीजेपी में आने से पहले अशोक तंवर हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। अब उनकी कांग्रेस में वापसी हुई है। हरियाणा में अशोक तंवर भी एक बड़े दलित नेता की पहचान रखते हैं। कांग्रेस में पहले से ही कुमारी सैलजा कांग्रेस की राज्य में कद्दावर नेता हैं। दलित समाज से आने वाली सैलजा को हरियाणा में मुख्यमंत्री पद का दावेदार भी माना जाता है।

#Haryana Assembly Elections #Congress #BJP #Ashok Tanwar #Rahul Gandhi #Mahendragarh #Sirsa #Shailja #Hooda #Chief Minister

#हरियाणा विधानसभा चुनाव #कांग्रेस #भाजपा #अशोक तंवर #राहुल गांधी #महेंद्रगढ़ #सिरसा #शैलजा #हुड्डा #मुख्यमंत्री



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी : विद्युत अभियंताओं के चुनाव में संजय सिंह चौहान अध्यक्ष व जितेंद्र सिंह गुर्जर पुन: महासचिव निर्वाचित

चंद्र ग्रहण रविवार 07 सितम्बर को, जानिए किन राशियों पर पड़ेगा प्रभाव और क्या करें उपाय

नये संकल्पों के साथ मैदान में उतरेगा वैश्य समाज : डॉ. नीरज बोरा