यूपी : खेत की रखवाली को गए किसान को मगरमच्छ ने चबाया


  • गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती, नहर से आकर धान के खेत में पहुंचा मगरमच्छ 

बहराइच। एक किसान सोमवार शाम को खेत में लगे धान के फसल की रखवाली के लिए जा रहा था। तभी नहर से निकले मगरमच्छ ने हमला कर घायल कर दिया। घायल किसान को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मोतीपुर थाना क्षेत्र के ककरहा रेंज अंतर्गत ग्राम पंचायत गूढ़ गांव निवासी मुन्ना (40 वर्ष) पुत्र तालुकदार किसान है। किसान के खेत में धान लगा हुआ है। सोमवार शाम को वह फसल की रखवाली के लिए खेत जा रहा था। शाम छह बजे के आसपास खेत जाते समय नहर से निकले मगरमच्छ ने किसान पर हमला कर घायल कर दिया। किसान ने संघर्ष कर जान बचाई। गांव के लोगों ने उसे एंबुलेंस से सीएचसी मोतीपुर में भर्ती कराया। यहां हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। 

डॉक्टर के मुताबिक किसान के पीठ और हाथ में मगरमच्छ ने नोचा है। मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर शिवम मिश्रा ने बताया कि स्थिति सामान्य है। सर्जन चिकित्सक की ओर से इलाज किया जा रहा है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

चंद्र ग्रहण रविवार 07 सितम्बर को, जानिए किन राशियों पर पड़ेगा प्रभाव और क्या करें उपाय

लखनऊ: सर्राफा व्यापारी मुंह ढक कर आने वालों से नहीं करेंगे व्यापार

यूपी की राजधानी के दीदार करने हैं, तो 'लखनऊ दर्शन' हाजिर है