कर्मचारी महासंघ में अजय पांडेय, वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव व विशाल तिवारी को मिली अहम जिम्मेदारी
- मेहनत, लगन और कर्तव्य निष्ठा को देखते हुए पदों पर मनोनीत किया गया : प्रदेश अध्यक्ष अंकुर सिंह
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के अनुसांगिक संगठन भारतीय श्रमिक कामगार कर्मचारी महासंघ उत्तर प्रदेश द्वारा राष्ट्रीय महासचिव सर्वेश पाठक के नेतृत्व में राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव सेठी, राष्ट्रीय सचिव योगेन्द्र गंगवार एवं राष्ट्रीय मंत्री डॉ. राम मनोहर पाठक की सहमति से लखनऊ के पूर्व जिला अध्यक्ष को उनकी कार्य कुशलता को देखते हुये उत्तर प्रदेश की बड़ी ज़िम्मेदारी दी गयी। अजय पांडेय को उत्तर प्रदेश में प्रदेश महामंत्री और वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव को प्रदेश सह मीडिया प्रभारी एवं जिला अध्यक्ष के पद पर विशाल तिवारी की प्रदेश अध्यक्ष अंकुर सिंह के द्वारा नियुक्ति की घोषणा की गयी।
शनिवार को एक बयान में बताया गया कि प्रदेश अध्यक्ष अंकुर सिंह ने नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री अजय पांडेय, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव एवं जिलाध्यक्ष लखनऊ विशाल तिवारी को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री अजय पांडेय ने मीडिया से कहा कि राष्ट्रीय महासचिव सर्वेश पाठक के दिशा निर्देशों श्रमिकों, कामगारों एवं कर्मचारियों के हितों के लिए निरंतर प्रयासरत रहूंगा। वहीं सह मीडिया प्रभारी वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि श्रमिकों और कामगारों के हितों में कार्य करता रहूंगा। नवनियुक्त जिला अध्यक्ष लखनऊ विशाल तिवारी ने कहा कि श्रमिकों और कामगारों के लिए निरंतर प्रयासरत रहूंगा।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें