जनता दर्शन में आये फरियादियों की समस्याओं का हर सम्भव किया जाये निदान : केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊ। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज जनता दर्शन में आये फरियादियों को विश्वास दिलाते हुए कहा कि हर व्यक्ति को हर समस्या का हर सम्भव निदान किया जायेगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक फरियादी की समस्या का त्वरित व संतुष्टिपरक समाधान किया जाये। निर्देश दिए कि समस्याओं का सम्पूर्ण समाधान किया जाये और समस्याओं के समाधान हेतु सम्बन्धित की जवाबदेही तय होनी चाहिये। निर्देश दिए कि जन समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण किया जाए। किसी भी स्तर पर लापरवाही  नहीं होनी चाहिए। 

उन्होंने कहा कि उत्पीड़न, भूमि पर अवैध कब्जों के मामलों को बेहद गंभीरता व संवेदनशीलता के साथ हल किया जाये और जहां जरूरत हो‌ कठोर कार्यवाही की जाये। उन्होंने जनसुनवाई के दौरान एक-एक व्यक्ति की समस्या को पूरी गम्भीरता से सुना तथा समस्याओं के निराकरण हेतु सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए हैं कि समस्याओं का निराकरण इस प्रकार किया जाय कि समस्याग्रस्त व्यक्ति पूरी तरह से अधिकारियों तरह से संतुष्ट रहें। उन्हें दुबारा कहीं भटकना न पड़े और बार -बार चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने महिलाओं, दिव्यांगजनों, बुजुर्गों आदि की समस्याओं व शिकायतों को सुना और उन्हें प्राथमिकता के आधार पर संबंधित अधिकारियों को त्वरित गति से निदान करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

जनता दर्शन में भूमि विवाद, दुर्घटनाओं से संबंधित, अवैध कब्जे, शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास आवंटन, भूमि पर कब्जा दिलाने, अतिक्रमण हटाने, सड़क बनवाने, विद्युत, अभियुक्तों की गिरफ्तारी कराने, उत्पीड़न आदि से संबंधित विभिन्न समस्याएं  प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए लोगों ने रखी। उप मुख्यमंत्री फरियादियों के पास खुद चलकर गये और एक-एक व्यक्ति की समस्या को उनसे सीधे  संवाद  करते हुए सुना। 

जनता दर्शन में बलरामपुर, जालौन, लखीमपुर खीरी, प्रयागराज,  बलरामपुर , सहारनपुर, बदायूं, बागपत, बुलन्दशहर, लखनऊ, देवरिया, मिर्जापुर कौशाम्बी, उन्नाव, बरेली, मऊ, प्रतापगढ़, मुरादाबाद, इटावा, ललितपुर, फिरोजाबाद, रायबरेली, भदोही, शाहजहांपुर, कन्नौज, गाजीपुर, फतेहपुर और गोण्डा सहित लगभग तीन दर्जन से अधिक जिलों से सैकड़ाें लोगों ने आकर अपनी समस्याएं रखीं। 


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी : विद्युत अभियंताओं के चुनाव में संजय सिंह चौहान अध्यक्ष व जितेंद्र सिंह गुर्जर पुन: महासचिव निर्वाचित

चंद्र ग्रहण रविवार 07 सितम्बर को, जानिए किन राशियों पर पड़ेगा प्रभाव और क्या करें उपाय

नये संकल्पों के साथ मैदान में उतरेगा वैश्य समाज : डॉ. नीरज बोरा