भाजपा के सहयोगी दलों के MLA बेदीराम व विपुल दुबे सहित 18 पर आरोप तय, चलेगा केस
- सुभासपा विधायक बेदीराम और निषाद पार्टी के विधायक विपुल दुबे सहित 18 आरोपी एमपी-एमएलए कोर्ट में हुए थे पेश
- पेपर लीक गैंग के सरगना और पुलिस की फाइल का हिस्ट्रीशीटर बेदीराम और विपुल दुबे पर अब ट्रायल शुरू होगा
लखनऊ। फरवरी 2006 के रेलवे भर्ती के ग्रुप डी की परीक्षा के पेपर लीक कांड के आरोपी बेदीराम और विपुल दुबे सहित 18 आरोपियों पर एमपी-एमएलए कोर्ट ने आरोप तय कर दिए हैं। शुक्रवार को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के विधायक बेदीराम और निषाद पार्टी के विधायक विपुल दुबे सहित सभी आरोपी कोर्ट में पेश हुए थे।
पुलिस फाइल में हिस्ट्रीशीटर बेदीराम और विपुल दुबे यूपी में भारतीय जनता पार्टी के सहयोगी दल सुभासपा और निषाद पार्टी से विधायक हैं। पेपर लीक कांड के सभी आरोपियों ने
एमपी-एमएलए कोर्ट में पेश होने के बाद डिस्चार्ज अर्जी प्रस्तुत की थी। जिसे कोर्ट ने खारिज करते हुए सभी आरोपियों पर मामले में आरोप तय कर दिए हैं। अब इन सभी पर मुकदमा चलेगा।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें