ऋतिक मर्डर पर राजनीति कर रही सपा को दिखाया आईना, आंकड़ों के साथ किया तीखा प्रहार


सरोजिनी नगर के विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा,

  • सपा शासनकाल में पुलिस अधिकारी मुकुल द्विवेदी और जियाउल हक हत्याकाण्ड ने पूरे पुलिस विभाग की किया था लज्जित    
  • काठ की हांडी कितनी बार चढ़ेगी, ऋतिक हत्याकांड के आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद भी जारी घमासान पर विधायक ने सपा पर उठाया सवाल

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के बंथरा क्षेत्र के ऋतिक हत्याकांड के सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद भी राजनीति थमने के नाम नहीं ले रही है। रविवार को पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे समाजवादी पार्टी के प्रतिनधिमंडल ने खुले शब्दों में मामले को जातिगत रंग देने की कोशिश की। मामले को जातिगत रंग में रंगने के प्रयासों से क्षुब्ध सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोला।

डॉ. राजेश्वर सिंह ने अपने आधिकारिक एक्स (ट्विटर) हैंडल पर पोस्ट कर लिखा, ''काठ की हांडी कितनी बार चढ़ेगी - आज वो सुशासन का पाठ पढ़ा रहे हैं जिनकी सुशासन की क्लास में फीस माफ थी! आश्चर्य होता है! "आप भूल गए होंगे पर उत्तर प्रदेश की जनता नहीं भूली - जातिवाद, तुष्टीकरण की राजनीति की प्रश्रयदाता समाजवादी पार्टी की निकृष्ट मानसिकता की राजनीति और राम-परशुराम में भेद करने की दूषित मानसिकता का सरोजनीनगर में कोई स्थान नहीं है! आप भूल गए हों पर उत्तर प्रदेश की जनता नहीं भूली, जब SP के शासनकाल में आप की सरकार की गोलियों ने रामभक्तों का सीना छलनी कर दिया था!! कितनी मांओं की गोद सूनी हुई थी, कितनों का सुहाग उजड़ गया था। उनकी सिसकियां आज भी थमी नहीं हैं।

जब सपा शासनकाल में पुलिस भी सुरक्षित नहीं थी, कर्तव्यनिष्ठ सीओ राजेश साहनी को सपा संरक्षित 5 गुंडों ने जीप की बोनट पर लटकाकर कैसरबाग से हजरतगंज तक खींचा! कुंडा में सीओ जियाउल हक की नृशंस हत्या की गयी। जवाहर बाग, मथुरा में एसपी सिटी मुकुल द्विवेदी की निर्मम हत्या कर यूपी पुलिस को लज्जित किया था! तब क्या बेबसी थी आपकी?

सपा सरकार ने तुष्टीकरण की राजनीति की सारी हदें पार कर दी थीं, जब आपकी सरकार ने 2013 में संकट मोचन मंदिर वाराणसी में हमले के दोषियों सहित 19 कुख्यात आतंकियों के मुकदमे वापस लेने का प्रयास किया! क्या मजबूरी थी आपकी? वर्ष 2014 में बदायूं में दो नाबालिग बेटियों के साथ गैंगरेप कर उनकी निर्मम हत्या की गयी, पेड़ पर लटका दिया गया, पुलिस ने ऑनर किलिंग के नाम पर परिवार को दोषी बनाया!! किसको बचा रही थी आप की सरकार? 2004 में कन्नौज से लोकसभा चुनाव लड़ रहे वर्तमान सपा प्रमुख को भाजपा बूथ अध्यक्ष नीरज मिश्रा जी ने बूथ कैप्चरिंग से रोका तो उनकी गला काटकर निर्मम हत्या हो गयी!! किस हद तक राजनीतिक द्वेष था?

क्या याद नहीं आपको - सपा शासनकाल में देश भर की एक तिहाई घटनाएं यूपी में घटती थी -  हर दिन, 13 मर्डर, 24 रेप, 21 अटेम्प्ट टू रेप, 33 किडनैपिंग, 19 दंगे और 136 चोरी, एक दिन में औसतन 7650 क्राइम की घटनाएं घटती थी।"

अंत में सरोजनी नगर विधायक ने लिखा कि योगी आदित्य नाथ के सुशासन में अपराध और अपराधियों की कोई जगह नहीं है। विधायक ने सवाल उठाया कि आज जो सपा के हारे हुए प्रत्याशी दूसरे सिपहसालारों के साथ ढाई साल बाद राजनीति की रोटियाँ सेंकने आये हैं, पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करने के स्थान पर जातिवाद की राजनीति को हवा देने आए हैं!! वो अब तक कहां थे?

डॉ. राजेश्वर सिंह ने लिखा कि बंथरा में घटी दुखद घटना से पूरा सरोजनीनगर परिवार आहत है! हम एक साथ खड़े हैं!! लापरवाही के दोषी 4 पुलिस कर्मियों को निलंबित किया गया, घटना के सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है! श्रद्धेय योगी आदित्य नाथ जी के शासन में कोई अपराधी न बचा है और न ही बचेगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी : विद्युत अभियंताओं के चुनाव में संजय सिंह चौहान अध्यक्ष व जितेंद्र सिंह गुर्जर पुन: महासचिव निर्वाचित

चंद्र ग्रहण रविवार 07 सितम्बर को, जानिए किन राशियों पर पड़ेगा प्रभाव और क्या करें उपाय

नये संकल्पों के साथ मैदान में उतरेगा वैश्य समाज : डॉ. नीरज बोरा