बच्चों से भरी स्कूली बस गड्ढे में पलटी

 

  •  घायल बच्चों को भेजा गया अस्पताल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले के बबुरी थाना क्षेत्र के गोगहरा कम्हरिया गांव मे आज एक स्कूल बस सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। जिसमें ड्राइवर के साथ मौजूद दो अन्य स्टाफ के लोगों के साथ लगभग एक दर्जन बच्चे घायल हो गए। चीख पुकार सुनकर ग्रामीणों ने घायल बच्चों को आनन-फानन प्राइवेट वाहनों से नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चकिया और कुछ बच्चों को निजी अस्पतालों में इलाज के लिए भेजा गया। सूचना पाकर मौके पर प्रशासन और पुलिस घटनास्थल पहुंचकर बच्चों की मदद की। मामले में जांच की जा रही है।

इस घटना को लेकर एआरटीओ प्रशासन की ओर से स्कूल प्रबंधक शिवेन्द्र सिंह और बस चालक तूफानी के खिलाफ बबुरी थाने में शिकायत दर्ज करायी गयी है। जानकारी के मुताबिक बस में आरबीएस स्कूल के बच्चे थे। यह बस लगभग 15 साल पुरानी है। इसका परमिट और बीमा दोनों 2023 में ही समाप्त हो गया था। परिवहन विभाग के अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार हादसे का शिकार हुई स्कूल बस पर "आरबीएस स्कूल कम्हरिया चकिया चंदौली" लिखा हुआ है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

चंद्र ग्रहण रविवार 07 सितम्बर को, जानिए किन राशियों पर पड़ेगा प्रभाव और क्या करें उपाय

लखनऊ: सर्राफा व्यापारी मुंह ढक कर आने वालों से नहीं करेंगे व्यापार

यूपी की राजधानी के दीदार करने हैं, तो 'लखनऊ दर्शन' हाजिर है