राहुल के जन्मदिन पर कांग्रेस नेताओं ने बांटे फल


लखनऊ। कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का बुधवार को 54वां जन्मदिन मनाया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्तर से लेकर हर जगह कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केक काटकर जश्न मनाया। कई जगहों पर फल का वितरण भी किया गया।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्मदिवस के अवसर पर आज राजधानी स्थित श्यामा प्रसाद मुखर्जी अस्पताल में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष वेद प्रकाश त्रिपाठी व प्रदेश महासचिव मुकेश सिंह चौहान द्वारा मरीजों को फल वितरित किया गया। इस मौके पर योगेश्वर सिंह, रविन्द्र गिरि, रविन्द्र वर्मा और इस्लाम अली आदि मौजूद रहे।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

चंद्र ग्रहण रविवार 07 सितम्बर को, जानिए किन राशियों पर पड़ेगा प्रभाव और क्या करें उपाय

लखनऊ: सर्राफा व्यापारी मुंह ढक कर आने वालों से नहीं करेंगे व्यापार

यूपी की राजधानी के दीदार करने हैं, तो 'लखनऊ दर्शन' हाजिर है