भंडारे में आयोजित किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर


  • सुदंरकांड के पाठ का भी आयोजन हुआ

लखनऊ। यूं तो जेठ के महीने में बड़े मंगल एवं शनिवार को तमाम भंडारे का आयोजन किया जाता है लेकिन 'सरिता प्रवाह' ने इस बार एक नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। इस शिविर मेें सौ से अधिक लोगों ने अपनी शुगर, बीपी एवं अन्य जांच करायीं तो कम्प्यूटराइज्ड मशीन द्वारा आंखों की भी नि:शुल्क जांच करायी गयी। 

नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर खुशी फाउंडेशन के बैनर तले हुआ। जिसमें डॉ. अवधेश द्विवेदी, डॉ. नारायन प्रसाद, डॉ. अमरीश, डॉ. दीपांशु व राहुल तिवारी के अलावा वाघा अस्पताल के नेत्र विशेषज्ञ डॉ. राजीव भी मौजूद रहे।

इस 13वें विशाल भंडारे में सुंदरकांड का गायन पाठ अमर दीक्षित की भजन मंडली द्बारा किया गया। प्रसाद वितरण सुबह से शुरू होकर देर रात तक चला। भंडारे में कई मंत्रियों के सूचना अधिकारी एवं वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

चंद्र ग्रहण रविवार 07 सितम्बर को, जानिए किन राशियों पर पड़ेगा प्रभाव और क्या करें उपाय

लखनऊ: सर्राफा व्यापारी मुंह ढक कर आने वालों से नहीं करेंगे व्यापार

यूपी की राजधानी के दीदार करने हैं, तो 'लखनऊ दर्शन' हाजिर है