अर्जुन कपूर का 'फिल्‍म' में लुक देख फैंस चौंके


'सिंघम अगेन'
की स्‍टारकास्‍ट का एक-एक कर खुलासा कर रहे फिल्‍म निर्माता रोहित शेट्टी ने फैंस को एक बार फिर चौंका दिया है। अब उन्‍होंने कलाकार अर्जुन कपूर की फिल्‍म से संबंधित भयावह तस्‍वीर शेयर की है।   

रोहित शेट्टी की फिल्म सिंघम अगेन में अजय देवगन गैंगस्टर्स से दो दो हाथ करते दिखेंगे। इस फिल्म की दमदार स्टारकास्ट में अजय देवगन तो मुख्य भूमिका में हैं ही, रोहित शेट्टी ने अब अर्जुन कपूर का लुक सबके सामने पेश किया है।

फिल्म में टाइगर श्रॉफ, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और करीना कपूर जैसी दमदार स्टारकास्ट है। रोहित शेट्टी के निर्देशन वाली यह फिल्म 15 अगस्त को रिलीज होगी।

विलेन का निभा रहे किरदार

सिंघम अगेन में अर्जुन कपूर विलेन का किरदार निभाएंगे। चेहरे पर खून और बड़े बाल के साथ अर्जुन कपूर भयानक अवतार में नजर आ रहे हैं। फिल्‍म में उनका सामना रणवीर सिंह से भी होता है।

रोहित शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर सिंघम अगेन के शैतान की फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'इंसान गलती करता है और उसे उसकी सजा मिलती है लेकिन अब जो आएगा, वो शैतान है। पेश हैं सिंघम अगेन से अर्जुन कपूर का लुक।'

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

चंद्र ग्रहण रविवार 07 सितम्बर को, जानिए किन राशियों पर पड़ेगा प्रभाव और क्या करें उपाय

लखनऊ: सर्राफा व्यापारी मुंह ढक कर आने वालों से नहीं करेंगे व्यापार

यूपी की राजधानी के दीदार करने हैं, तो 'लखनऊ दर्शन' हाजिर है