अरे ! सलमान ये किसके साथ मना रहे बर्थडे, बाॅबी देओल ने भी प्यार बरसाया
सलमान खान ने बीती रात मुंबई में अपने परिवार और दोस्तों के साथ अपना अपना 58वां जन्मदिन का जश्न मनाया। इसमें वह अपनी भांजी आयत के साथ खेलते नजर आ रहे हैं। आयत अर्पिता खान की बेटी हैं और उनका जन्मदिन भी आज है। सलमान अपनी भांजी से बेइंतहा प्यार करते हैं। इन दोनों के बर्थडे सेलिब्रेशन के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।जानकारी के मुताबिक खान परिवार ने सलमान और भांजी आयत का जन्मदिन धूमधाम से मनाने की जोरदार की थी। पार्टी में दोनों ने मिलकर केक काटा। इस मौके पर आयुष, अर्पिता, अरबाज खान, हेलेन, अलवीरा खान अग्निहोत्री, लूलिया वंतूर, सलमान के बॉडीगार्ड शेरा और अन्य दोस्त भी नजर आ रहे हैं। हर साल सलमान और आयत का संयुक्त जन्मदिन धूमधाम से मनाया जाता है।
सलमान की बर्थडे पार्टी में उनके खास दोस्त बॉबी देओल भी दिखाई दिए। बॉबी ने सोशल मीडिया पर सलमान के साथ एक सेल्फी शेयर की है। उन्होंने 'हैप्पी आई लव यू' कैप्शन भी लिखा है। बॉबी देओल फिलहाल एनिमल की सफलता का आनंद ले रहे है। सलमान खान के करियर की बात करें तो हाल ही में उनकी 'टाइगर-3' रिलीज हुई थी। फिल्म ने संतोषजनक बिजनेस किया है। सलमान की आने वाली फिल्में 'द बुल', 'प्रेम की शादी', 'टाइगर वर्सेस पठान' और 'दबंग-4' अगले साल रिलीज होने वाली हैं।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें