रणबीर कपूर ऐसा बोलकर बुरे फंसे!, पुलिस में दर्ज हो गई शिकायत

रणबीर कपूर-आलिया भट्ट का परिवार इस समय काफी सुर्खियों में है। इस क्रिसमस पर सबसे पहले रणबीर-आलिया ने अपनी बेटी राहा का चेहरा मीडिया के सामने उजागर किया। इस स्टार किड के क्यूट चेहरे और मासूमियत ने लोगों का दिल जीत लिया। इसके बाद उन्‍होंने क्रिसमस सेलिब्रेशन की एक तस्वीर शेयर की। अब उसी सेलिब्रेशन पार्टी का रणबीर कपूर से जुड़ा एक वीडियो सामने आने के बाद विवाद उठ खड़ा हुआ है। इसे लेकर संजय तिवारी ने अपनी शिकायत में जिक्र किया है कि रणबीर कपूर और उनके परिवार ने दूसरे धर्म का त्योहार मनाते हुए जानबूझकर ‘जय माता दी’ कहा, जिससे लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।

दरअसल, कपूर परिवार ने एक साथ मिलकर क्रिसमस मनाया। इस वायरल वीडियो में जलता हुआ चॉकलेट केक नजर आ रहा है। ऐसा अक्सर केक को हल्का स्वाद देने के लिए उस पर अल्कोहल डालकर किया जाता है। इस केक में अल्कोहल डालकर रणबीर कपूर ने आग लगा दी। केक काटते समय कपूर परिवार एक दूसरे के साथ मस्ती करता नजर आ रहा है। इस बीच शशि कपूर के बेटे कुणाल कपूर हाथ में चाकू लेकर केक काटने की तैयारी करते दिख रहे हैं।

वीडियो में रणबीर केक पर शराब डालते हैं और ‘जय माता दी’ बोलते हुए केक पर आग लगा देते हैं। इसके चलते रणबीर को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया गया है। एक्टर और उनके पूरे परिवार के खिलाफ इसी मामले को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज की गई है। एक्टर पर धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप लगाया गया है। इसी वीडियो को लेकर संजय तिवारी ने घाटकोपर पुलिस स्टेशन में अपने वकील आशीष राय और पंकज मिश्रा के माध्यम से शिकायत दर्ज कराई है।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी : विद्युत अभियंताओं के चुनाव में संजय सिंह चौहान अध्यक्ष व जितेंद्र सिंह गुर्जर पुन: महासचिव निर्वाचित

चंद्र ग्रहण रविवार 07 सितम्बर को, जानिए किन राशियों पर पड़ेगा प्रभाव और क्या करें उपाय

नये संकल्पों के साथ मैदान में उतरेगा वैश्य समाज : डॉ. नीरज बोरा