केपी ट्रस्ट के नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. सुशील सिन्हा का लखनऊ में किया जाएगा सम्मान
- कायस्थ संघ अन्तरराष्ट्रीय जनवरी के द्बितीय शनिवार को आयोजित करेगा सम्मान समारोह
लखनऊ । उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में केपी ट्रस्ट के चुनाव में अध्यक्ष पद पर डॉ. सुशील सिन्हा की जीत से उत्साहित कायस्थ संघ अन्तरराष्ट्रीय ने उनका लखनऊ में सम्मान करने का निर्णय लिया है।
कायस्थ संघ अन्तरराष्ट्रीय के प्रधान कार्यालय गोमती नगर लखनऊ में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में संस्था के संयोजक डॉ. सुशील सिन्हा के कायस्थ पाठशाला 2023 चुनाव में अध्यक्ष पद पर हुई शानदार जीत 'विजय दिवस' के रूप में मनायी गयी। जिसमें सभी पदाधिकारियों व सदस्यों ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। सभी ने तय किया कि डॉ. सुशील सिन्हा का लखनऊ में सम्मान किया जाएगा।
बैठक में यह निर्णय लिया गया कि जनवरी 2024 के द्बितीय शनिवार व रविवार को लखनऊ कायस्थ समाज द्बारा उनके सम्मान में एक समारोह आयोजित किया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता न्यास अध्यक्ष दिनेश खरे ने की। बैठक में अजय श्रीवास्तव, प्रेम प्रकाश, संजय अस्थाना, पंकज, सुधीर, नंद किशोर, अतुल, राजेश, प्रमिला, नीलम, विभा और रंजना सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें