फिरोजाबाद का नाम चंद्र नगर करने की तैयारी, योगी सरकार को भेजा गया प्रस्ताव
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में एक और जिले का नाम बदलने की तैयारी तेज हो गई है। कांच की चूड़ियों और कांच संबंधी अन्य कार्य के लिए प्रसिद्ध फिरोजाबाद का नाम अब चंद्र नगर करने का प्रस्ताव योगी सरकार को भेजा गया है।
फिरोजाबाद जिले का नाम बदलने का प्रस्ताव दो साल पहले जिला पंचायत ने पास किया था। अब फिरोजाबाद का नाम चंद्र नगर करने का प्रस्ताव नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक में भी पास हो गया है। नाम बदलने के प्रस्ताव का 12 में से 11 सदस्यों ने समर्थन किया है।
नगर निगम ने नाम परिवर्तन का प्रस्ताव पास करने के बाद इसे उत्तर प्रदेश शासन को भेज दिया है। यूपी की योगी सरकार राज्य में बीते अपने पौने साल साल के शासन में इलाहाबाद का नाम प्रयागराज और फैजाबाद जिले का नाम अयोध्या कर चुकी है। अब फिरोजाबाद की बारी है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें