महाराष्ट्र में देश का सबसे लंबा समुद्री पुल, दो घंटे की दूरी तय होगी 15 में मिनट


मुंबई। महाराष्ट्र में बना देश का सबसे लंबा समुद्री पुल 12 जनवरी को देश को मिलेगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस सबसे लंबे समुद्री पुल मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक एमटीएचएल का उद्घाटन करेंगे। 

एमटीएचएल परियोजना 22 किमी लंबी है, जिसे भारत का सबसे लंबा और दुनिया का 12वां सबसे लंबा समुद्री पुल माना जाता है। इंजीनियरिंग का यह चमत्कार दक्षिण मुंबई के शिवड़ी से शुरू होकर ठाणे क्रीक को पार करेगा और नवी मुंबई के सुदूर बाहरी इलाके में चिरले पर समाप्त होगा। रविवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने 12 जनवरी को इसके उद्घाटन के बारे में जानकारी दी।

रोज इस समुद्री पुल से गुजरेंगे 70 हजार वाहन

एमटीएचएल से हर दिन 70 हजार वाहनों के गुजरने का अनुमान है। मोटर चालक 100 किमी प्रति घंटे की गति से पुल को पार कर सकेंगे। 17,843 करोड़ रुपये की लागत से बन छह लेन वाला यह पुल सबसे महंगी परियोजनाओं में से एक है। इस पुल से वाहन 15 मिनट में 22 किमी की दूरी तय कर सकेंगे। अभी यहीं दूरी तय करने लगभग दो घंटे लगते हैं।

सन 2018 से बन रहा है पुल  

यह पुल 2018 से बन रहा है। इससे साढ़े चार साल में पूरा होने की उम्मीद थी पर कोरोना महामारी के कारण बुनियादी ढांचा परियोजना में आठ महीने की देरी हुई।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

चंद्र ग्रहण रविवार 07 सितम्बर को, जानिए किन राशियों पर पड़ेगा प्रभाव और क्या करें उपाय

लखनऊ: सर्राफा व्यापारी मुंह ढक कर आने वालों से नहीं करेंगे व्यापार

यूपी की राजधानी के दीदार करने हैं, तो 'लखनऊ दर्शन' हाजिर है