यूपी : लखनऊ में इंस्पेक्टर की हत्या में पत्नी और साला गिरफ्तार

 


लखनऊ (यूपी)। यूपी की राजधानी लखनऊ के कृष्णानगर थाना क्षेत्र के मानस नगर इलाके में दीपावली की रात पीएसी में  इंस्पेक्टर रैंक के अफसर सतीश कुमार सिंह की गोली मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने उसकी पत्नी और साले को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि अन्य महिलाओं से संबंध होने के विरोध को लेकर हुए विवाद के बाद दोनों ने वारदात को अंजाम दिया है। 

सतीश कुमार सिंह प्रयागराज में पीएसी की चौथी बटालियन में क्वार्टर मास्टर के पद पर तैनात थे और दीवाली के समय अपने घर आये थे। पीएसी के इंस्पेक्टर सतीश कुमार सिंह पर आरोप है कि उनके दूसरी महिलाओं से संबंध थे। इसका विरोध करने पर वह अपनी पत्नी को प्रताड़ित करते थे। समझाने के बाद भी नहीं मानने पर उनके साले ने इस हत्याकांड को अंजाम दिया। इसमें सतीश की पत्नी की भी भूमिका बताई जा रही है।

पुलिस उपायुक्त दक्षिणी विनीत जायसवाल ने इस मामले में रविवार को मीडिया को बताया कि सतीश की हत्या में पुलिस ने खुलासा करते हुए उसकी पत्नी भावना सिंह और साले देवेन्द्र कुमार वर्मा को गिरफ्तार किया है। देवेन्द्र ने बताया कि उसका बहनोई अन्य महिलाओं से संबंध रखता था। उसकी बहन के विरोध करने पर वह शारीरिक एवं मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था। उसके साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी देता था। इसी के चलते उसने योजना बनायी थी और बहन द्वारा अकेले घर के बाहर बहनोई को लाने पर मौका पाकर उसकी गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने हत्या के आरोप में दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। इनके पास से पिस्लट और तमंचा बरामद किया है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी : विद्युत अभियंताओं के चुनाव में संजय सिंह चौहान अध्यक्ष व जितेंद्र सिंह गुर्जर पुन: महासचिव निर्वाचित

चंद्र ग्रहण रविवार 07 सितम्बर को, जानिए किन राशियों पर पड़ेगा प्रभाव और क्या करें उपाय

नये संकल्पों के साथ मैदान में उतरेगा वैश्य समाज : डॉ. नीरज बोरा