रणदीप हुड्डा 47 साल की उम्र में मणिपुर निवासी 37 साल की लीन से आज रचाएंगे शादी


बॉलीवुड
एक्‍टर रणदीप हुड्डा 29 नवंबर को अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड लीन लैशराम के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। 27 नवंबर को ही रणदीप अपनी होने वाली पत्नी के साथ इंफाल पहुंच गए हैं। यहां दोनों ने इंफाल के हिंगांग स्थित मंदिर में पूजा-अर्चना की। शादी की रस्में 29 नवंबर को दोपहर से शुरू होंगी और रात तक चलेंगी।

मणिपुर की परंपरा के मुताबिक यह जोड़ा मणिपुरी पोशाक में शादी करेगा। अभिनेता कुछ करीबी रिश्तेदारों और दोस्तों की मौजूदगी में सात फेरे लेंगे। रणदीप और लीन 2016 से रिलेशनशिप में हैं। लीन मणिपुर की रहने वाली हैं और पेशे से मॉडल और एक्ट्रेस हैं। वह रणदीप से 10 साल छोटी हैं। रणदीप हुडा 47 साल के हैं, जबकि लिन लैशराम 37 साल की हैं।

रणदीप और लीन के प्रशंसक यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि उनकी पहली मुलाकात कहां और कैसे हुई थी। एक्ट्रेस लीन लैशराम ने हाल ही में इस बात का खुलासा किया है। लीन ने बताया कि हमारी पहली मुलाकात नसीरुद्दीन शाह के मोटले नाम के थिएटर ग्रुप में हुई थी। वह मेरे सीनियर थे। हमारी पहली मुलाकात वहीं हुई थी। हम अच्छे दोस्त थे और अब हम एक नई जर्नी शुरू कर रहे हैं।

मणिपुर के इंफाल की रहने वाली लीन बिजनेस वुमन हैं। उनका अपना आभूषण का व्यवसाय है। वह प्रियंका चोपड़ा की 'मैरी कॉम' में नजर आ चुकी हैं। उन्होंने फिल्म 'रंगून' और 'उमरिका' में भी काम किया है। वह शाहरुख की फिल्म 'ओम शांति ओम' में भी स्क्रीन शेयर कर चुकी हैं। हाल ही में वह करीना कपूर की 'जाने जान' में नजर आई थीं। तीरंदाजी में कुशल लीन तीरंदाजी में जूनियर राष्ट्रीय चैंपियन रह चुकी हैं। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी : विद्युत अभियंताओं के चुनाव में संजय सिंह चौहान अध्यक्ष व जितेंद्र सिंह गुर्जर पुन: महासचिव निर्वाचित

चंद्र ग्रहण रविवार 07 सितम्बर को, जानिए किन राशियों पर पड़ेगा प्रभाव और क्या करें उपाय

नये संकल्पों के साथ मैदान में उतरेगा वैश्य समाज : डॉ. नीरज बोरा