नितिन गडकरी और शिवराज सिंह चौहान भाजपा संसदीय बोर्ड से हटाए गए

  • भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय चुनाव समिति में भी जगह नहीं मिली

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी तथा पार्टी के वरिष्ठ नेता व मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को भाजपा ने केंद्रीय संसदीय बोर्ड से हटा दिया है। इन दोनों नेताओं को 15 सदस्यीय केंद्रीय चुनाव समिति में भी जगह नहीं दी गई है।

भाजपा ने बुधवार को केंद्रीय संसदीय बोर्ड और केंद्रीय चुनाव समिति की नई सूची जारी की। इन दोनों समितियों को भाजपा के मुख्यालय प्रभारी और राष्ट्रीच महासचिव अरुण सिंह ने जारी किया। भाजपा के नवगठित केंद्रीय संसदीय बोर्ड में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित 11 नेताओं को जगह दी गई है। संसदीय बोर्ड के सचिव बीएल संतोष होंगे। इसमें बीएस येदयुरप्पा, केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल, के लक्ष्मण और इकबाल सिंह लालपुरा, सुधा यादव और सत्यनारायण जटिया को जगह दी गई है।

केंद्रीय चुनाव समिति में नड्डा और मोदी सहित 15 नेताओं को जगह मिली है। इसमें संसदीय बोर्ड में जगह पाए सभी नेताओं के अलावा केंद्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव, महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेन्द्र फडणवीस और यूपी के पूर्व प्रदेश प्रभारी राजस्थान निवासी ओम माथुर को भी रखा गया है। इस समिति में श्रीमती वनथी श्रीनिवास पदेन सदस्य के रूप में शामिल की गई हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी : विद्युत अभियंताओं के चुनाव में संजय सिंह चौहान अध्यक्ष व जितेंद्र सिंह गुर्जर पुन: महासचिव निर्वाचित

चंद्र ग्रहण रविवार 07 सितम्बर को, जानिए किन राशियों पर पड़ेगा प्रभाव और क्या करें उपाय

नये संकल्पों के साथ मैदान में उतरेगा वैश्य समाज : डॉ. नीरज बोरा