‘हर घर तिरंगा’ अभियान में मुख्यमंत्री बच्चों संग शामिल हुए, सेना के शौर्य को भी सराहा

 

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने शनिवार को राजधानी में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अवसर पर सरकारी स्कूल के बच्चों के साथ राष्ट्र ध्वज को फहराया। उन्होंने एक अन्य कार्यक्रम में सेना के जवानों के शौर्य की प्रशंसा करते हुए उनके सेवाभाव की भी सराहना की।

मुख्यमंत्री अपने सरकारी आवास पांच, कालीदास मार्ग पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में बच्चों के साथ शामिल हए। उन्होंने कहा कि जन-जन के हृदय में राष्ट्रभक्ति के प्रांजल भाव को जागृत करते ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत आज अपने सरकारी आवास पर स्कूली बच्‍चों के साथ शामिल हुआ। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘आप भी अपने घर पर राष्ट्र ध्वज फहरा कर इस पावन राष्ट्रीय कार्य में अवश्य सहभागी बनें। भारत माता की जय!’

इससे पहले एक अन्य कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि आइए 13 से 15 अगस्त तक ‘हर घर तिरंगा’ अभियान से जुड़ कर, हम भी अपने-अपने घर पर तिरंगा फहरा कर ‘आजादी के अमृत महोत्सव’ में भागीदार बनें और प्रधानमंत्री के ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ के संकल्प से जुड़ें।

मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ लखनऊ में सब एरिया सेन्ट्रल कमांड में आयोजित कार्यक्रम में भी शामिल हुए। कार्यक्रम में उन्होंने शहीदों को नमन भी किया। वीरता पुरस्कार विजेताओं एवं वीर नारियों के सम्मान समारोह में सम्मिलित होते मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि हम अपने दुश्मन के प्रति जितने सख्त हैं, तो वहीं अपने देश पर आने वाली किसी भी आपदा के दौरान भी हम उतने ही संवेदनशील हैं। उन्होंने कहा कि विभिन्न आपदाओं के समय सेना द्वारा चलाए जाने वाले विभिन्न प्रकार के ऑपरेशन इस बात की गवाही देते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के साथ हर भारतीय जुड़ा है। चाहे वह गांव में रहता हो या शहर में, सरकार का हिस्सा हो या आम नागरिक, हर व्यक्ति देश की आजादी के ‘अमृत महोत्सव’ के साथ जुड़ कर गौरवान्वित महसूस कर रहा है। वह इस उत्सव को ‘राष्ट्रोत्सव’ के रूप में मना रहा है।मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे समारोह सैनिकों को सम्मान देने के साथ ही वर्तमान पीढ़ी को प्रेरणा भी प्रदान करते हैं।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी : विद्युत अभियंताओं के चुनाव में संजय सिंह चौहान अध्यक्ष व जितेंद्र सिंह गुर्जर पुन: महासचिव निर्वाचित

चंद्र ग्रहण रविवार 07 सितम्बर को, जानिए किन राशियों पर पड़ेगा प्रभाव और क्या करें उपाय

नये संकल्पों के साथ मैदान में उतरेगा वैश्य समाज : डॉ. नीरज बोरा