सचिवालय कर्मी चला रहा था गिरोह, बेरोजगारों से नौकरी के नाम पर ठगे करोड़ों रुपये

लखनऊ। राजधानी में पुलिस ने ऐसे गिरोह को पकड़ने में कामयाबी पायी है जो बेरोजगारों को नौकरी दिलाने के नाम पर उनसे करोड़ों रुपये ऐंठ चुका था। इस गिरोह को उत्तर प्रदेश सचिवालय का एक कर्मचारी अपने साथियों के साथ चला रहा था। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस गिरोह के अन्य साथियों के बारे में भी आरोपियों से पुलिस जानकारी जुटा रही है।

पुलिस ने इस गिरोह को बुधवार को गिरफ्तार किया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ये गिरोह बेरोजगार नवयुवकों को विभिन्न विभागों मे नौकरी दिलाने का झांसा देकर उनसे करोड़ों रुपये की ठगी कर चुका है। इस गिरोह का सरगना सचिवालय का कर्मचारी विजय कुमार मंडल हैं। पुलिस का कहना है कि मंडल को उसके 02 सहयोगियों धर्मवीर सिंह व आकाश कुमार के साथ थाना हजरतगंज क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। 

इस गिरोह से और जानकारी जुटाई जा रही हैं। सचिवालय कर्मचारी मंडल और उसके साथियों से पुलिस ने नौकरी दिलाने के लिए तैयारी किए गए कई फर्जी कागज भी बरामद किए हैं। इन लोगों से यह जानकारी जुटाई जा रही है कि इसमें उनके साथ और कौन-कौन शामिल हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी : विद्युत अभियंताओं के चुनाव में संजय सिंह चौहान अध्यक्ष व जितेंद्र सिंह गुर्जर पुन: महासचिव निर्वाचित

चंद्र ग्रहण रविवार 07 सितम्बर को, जानिए किन राशियों पर पड़ेगा प्रभाव और क्या करें उपाय

नये संकल्पों के साथ मैदान में उतरेगा वैश्य समाज : डॉ. नीरज बोरा